फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three including brother-in-law named in theft of Rs 19 lakh in Baltana's Golden Estate

Mohali News: बलटाना के गोल्डन एस्टेट में 19 लाख की चोरी में साले समेत तीन नामजद

Mon, 23 Oct 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three including brother-in-law named in theft of Rs 19 lakh in Baltana's Golden Estate
जीरकपुर। बलटाना के गोल्डन एस्टेट में 17 अक्तूबर को एक घर से 19 लाख की चोरी हुई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के साले समेत तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता के साले को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो अन्य साथी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी पहचान शिकायतकर्ता का साला तुषार उर्फ नोढी, सूजल उर्फ लल्ला और नितिन निवासी सनावर जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ऋतिक गोयल व उसके भाई नमन गोयल ने आरोप लगाए कि पुलिस उन पर फैसला करने का दबाव बना रही है। इस दौरान मुख्य चोर सूजल को उन्होंने कसौली से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जिसे पुलिस ने दो दिन से बैठाकर रखा हुआ है। पुलिस पर्चा दर्ज करने के बजाय फैसला करने के लिए बोल रही है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को जब वह दोपहर करीब दो बजे बलटाना चौकी पहुंचे तो वह युवक सूजल चौकी में मौजूद था। पुलिस उसके माता-पिता के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन शाम 6 बजकर 10 मिनट पर सूजल बाथरूम के बहाने चौकी की दीवार फांदकर फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक सूजल की गिरफ्तारी डाली ही नहीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ढाई लाख रुपये लेकर मामला खत्म करने की बात कह रही है जबकि चोरी 19 लाख की हुई है।
विज्ञापन




क्या था मामला

शिकायकर्ता 17 अक्तूबर को अपने परिवार व साले के किसी काम से करनाल गया हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला तो उसने अपने साले व उसके दो साथियों पर ही चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने साले को उसके दो साथियों को नामजद कर साले तुषार ऊर्फ नोढी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाकी के दो चोर फरार चल रहे थे। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि चोरी के बाद शक पर उसने जब सालेके दोस्त सूजल की छानबीन करनी शुरू की तो उसके मोबाइल से उसके साले को 33 कॉल हुई थी जबकि उसके साले ने अपने मोबाइल से सभी कॉल डिटेल ही डिलीट कर दी थी। शकर पर उसने साले और उसके दो दोस्तों के खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट्स

हमें अभी तक तुषार को गिरफ्तार किया है। सूजल की अभी तक हमने गिरफ्तार नहीं किया और न ही हमारी कस्टडी से वह भागा है। शिकायतकर्ता पक्ष ने फैसले के लिए उसे बुलाया था हमें तो इस बात का पता नहीं। -जशनप्रीत सिंह, बलटाना, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed