फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three drug smugglers including two women caught with four and a half kilos of hashish

Mohali News: साढ़े चार किलो चरस के साथ दो महिलाओं समेत तीन नशा तस्कर काबू

Sat, 20 Apr 2024 06:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Three drug smugglers including two women caught with four and a half kilos of hashish
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चेकिंग में साढ़े चार किलो चरस के साथ दो महिलाओं समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पहचान भागी बहादुर घरती के साथ उसकी पत्नी भीम कौर राणा और धनमाया तीनों निवासी गांव निसी भागुलुंग नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नेपाल से चरस लेकर आते थे और पंजाब, हिमाचल और ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे। बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर वह वीरवार की रात पुलिस पार्टी के साथ बलटाना में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे एक व्यक्ति और दो महिलाएं हाथों में बैठ लिए पैदल जा रहे थे। इन्हें शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो इनके पास से साढ़े चार किलो चरस बरामद हुई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के बैग में से ढाई किलो और दोनों महिलाओं के बैग में से एक-एक किलो चरस थी। इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed