{"_id":"6456551d8bda45b7270405e4","slug":"three-deaths-from-corona-in-hoshiarpur-and-bathinda-mohali-news-c-16-1-pkl1037-134105-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कोरोना से होशियारपुर व बठिंडा में तीन मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कोरोना से होशियारपुर व बठिंडा में तीन मौतें
विज्ञापन
77 नए केसों के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 765 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से पीड़ित दो मरीजों ने होशियारपुर में और एक मरीज ने बठिंडा जिले में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस महामारी से राज्य में मरने वालों की संख्या 248 हो गई है। सेहत विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 4557 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 77 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही, राज्य में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 765 हो गई है।
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 20 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर, 10 मरीज क्रिटीकल केयर लेवल-3 और एक मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। शनिवार को सामने आए नए मामलों में, मोहाली में सबसे ज्यादा 14 लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए, जबकि बठिंडा में 10, अमृतसर प लुधियाना में 9-9, जालंधर में 8, कपूरथला में 5, बरनाला व मोगा में 3-3, फरीदकोट, पठानकोट, रोपड़ व फिरोजपुर में 2-2, होशियारपुर, पटियाला, संगरूर, नवांशहर व तरनतारन में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।