फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three arrested including mother and son who wrote Khalistani slogans on the walls in Banur

बनूड़ में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले मां-बेटे समेत तीन काबू

Wed, 29 Dec 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including mother and son who wrote Khalistani slogans on the walls in Banur
खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को मेडिकल के लिए ले जाती बनूड़ पुलिस। संवाद - फोटो : MOHALI
बनूड़। थाना बनूड़ की पुलिस ने शहर में धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी और देश विरोधी नारे लिखने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मां-बेटा सहित तीन आरोपी शामिल हैं। इनकी पहचान जसवीर कौर, जगमीत सिंह मूल निवासी गुरदासपुर हाल निवासी हाउसफेड फ्लैट बनूड़ और रविंदर सिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह बनूड़ शहर में स्थित धार्मिक स्थानों और सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर खालिस्तानी और देश विरोधी नारे लिखे गए थे। इसके बाद पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापा मार रही थी। इस मामले में कामयाबी पाते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों आरोपी खालिस्तान के पक्ष में देशविरोधी गतिविधियों में शामिल थे और सिख रेफरंडम के तहत वोटिंग के लिए लोगों को उकसा रहे थे। वहीं तीनों आरोपियों के पास से देश विरोधी प्रचार सामग्री भी मिली है। जो कि हाथ से लिखी हुई थी। यह सामग्री आरोपी जगमीत सिंह की माता जसवीर कौर मुहैया करवा रही थी।

खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में गिरफ्तार महिला को ले जाती बनूड़ पुलिस।  संवाद

खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में गिरफ्तार महिला को ले जाती बनूड़ पुलिस। संवाद- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed