{"_id":"5713ec324f1c1b0c3510fe37","slug":"three-acre-crop-burn-villege-singhbhagwantpura","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन एकड़ फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन एकड़ फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
जली गेहूं की फसल
- फोटो : Desk
गांव सिंघभगवंतपुरा में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान लोगों ने आसपास के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर और नुकसान होने से बचा लिया। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसके खेतों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तारों पर बैठे पक्षियों के कारण स्पार्किंग हो गई। जो आग लगने का कारण बनी। इस आग कारण उसकी तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान आग लगने की खबर सुनकर आसपास के गांवों के लोग ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। जल रही फसल के आस पास ट्रैक्टर चलाकर और नुकसान होने से बचा लिया। सरपंच बलविंदर सिंह चकला ने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।