{"_id":"66b6cbe22caf2c56cf02ce87","slug":"threatened-municipal-council-employees-and-locked-them-in-the-room-mohali-news-c-71-1-mli1005-117975-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर परिषद कर्मचारियों को दी धमकी और कुंडी लगाकर कमरे में कर दिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर परिषद कर्मचारियों को दी धमकी और कुंडी लगाकर कमरे में कर दिया बंद
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद के दफ्तर में वार्ड नंबर 2 खानपुर की कुछ सोसाइटियों के निवासियों ने प्रदर्शन किया और परिषद के दफ्तर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया और उनके दफ्तरों में बंद करके बाहर से कुंडिया लगा दीं। नगर परिषद के कर्मचारियों के बाहर आने पर प्रदर्शनकारियों से लड़ाई की स्थिति बन गई।
खरड़ नगर परिषद के एमई विनय महाजन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से परिषद के दफ्तर में घुसकर कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने और उनको केबिनों में बंद करने की घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। नगर परिषद ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
दरअसल खरड़ के वार्ड नंबर 2 खानपुर माइंड ट्री स्कूल को जाने वाली सड़क का पिछले चार पांच महीनों से बुरा हाल है। जगह-जगह इस सड़क का नामोनिशान मिट गया है। इस रोड पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटियों का सीवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहा है। इस कारण लोगों का इस सड़क से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
पिछले चार महीनों से अंबिका ग्रीन, मॉडर्न वैली, निर्माण सोसाइटी समेत लगभग एक दर्जन सोसाइटियों के लोग परेशान झेल रहे हैं। अपनी इस समस्या को लेकर वे कई बार डीसी मोहाली, एसडीएम खरड़ तथा नगर परिषद खरड़ के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान के पास लिखित शिकायत दे चुके हैं। पिछले चार महीने से इस सड़क को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से सर्विस रोड तक गंदा पानी जमा है। लोगों को इस गंदे पानी से गुजर कर ही अपने घर में आना-जाना पड़ रहा है।
अपनी समस्या हल न होते देख शुक्रवार को इन सोसाइटियों में रहने वाले लोग रोष प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद के दफ्तर में घुस गए और परिषद प्रधान, वार्ड के पार्षद और नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारबाजी की। इतना ही नहीं कर्मचारियों को धमकाते हुए उनके केबिनों में बंद कर दिया।
खरड़ नगर परिषद के एमई विनय महाजन ने बताया कि माइंड ट्री स्कूल को जाने वाली रोड पर बनीं सोसाइटियों में से ज्यादातर सोसाइटियों ने अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया है। बल्कि सीधे तौर पर अपनी सोसाइटी के सीवरेज का कनेक्शन नगर परिषद के सीवरेज से जोड़ दिया है। खरड़ नगर परिषद का सीवरेज सिस्टम इतनी बड़ी मात्रा में सीवरेज के पानी को नहीं चला पा रहा है। इस कारण सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है।
इस बारे में कई सोसाइटियों के संगठनों से नगर परिषद के अधिकारियों ने बातचीत भी की थी। पिछले एक माह से इस सिस्टम को ठीक करने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। पुराने नाले को तोड़कर खाली किया जा रहा है, ताकि नाले का गंदा पानी सड़कों पर जमा न हो। सीवरेज सिस्टम के लेबल को ठीक किया जा रहा है ताकि सीवरेज का पानी आगे निकल जाए।
सोसाइटियों के लोगों की ओर से नगर परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह के प्रदर्शन से नगर परिषद के कर्मचारियों में रोष है। नगर परिषद ने इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।
फोटो कैप्शन- खरड़ नगर परिषद में वार्ड नंबर 2 की सोसाइटियों के लोग प्रदर्शन करते हुए। फोटो नंबर- 09 खरड़-फोटो नंबर 02