{"_id":"69c04e03c424d7184304e835","slug":"thieves-stole-idols-utensils-and-even-taps-from-the-sessions-judges-house-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140490-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सेशन जज के घर से मूर्ति, बर्तन और टोंटियां तक खोलकर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सेशन जज के घर से मूर्ति, बर्तन और टोंटियां तक खोलकर ले गए चोर
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-94 के एक जज के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। वारदात उस समय हुई जब परिवार घर को ताला लगाकर ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गया था। चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे और पूरे घर को खंगालकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पंजाब पुलिस के कर्मचारी हरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह सेशन जज मोगा के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। 5 मार्च 2026 को घर बंद कर मोगा चले गए थे।
20 मार्च की रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर सभी कमरे अस्त-व्यस्त थे। शिकायतकर्ता के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के दरवाजे खुले थे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। घर की लाइटें भी जल रही थीं, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने काफी समय लेकर वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए थे। चोर घर से पीतल की श्रीकृष्ण मूर्ति, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। इतना ही नहीं बाथरूम से टोंटियां तक खोलकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मंदिर गए परिवार के घर से नकदी-जेवरात चोरी
मोहाली। मोहाली में चोरी की एक और घटना सामने आई है। फेज-11 निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को वह परिवार सहित पानीपत स्थित माता के मंदिर गई थी। शाम को लौटने पर घर की अलमारी खुली मिली और लॉकर टूटा हुआ था। जांच में करीब 2 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।