फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thieves in Honda Accord, blown away jewelery and cash worth 25 lakhs from the businessman's closed house

होंडा एकॉर्ड में आए चोर, कारोबारी के बंद से उड़ाए पच्चीस लाख गहने और कैश

Sat, 29 Oct 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves in Honda Accord, blown away jewelery and cash worth 25 lakhs from the businessman's closed house
मोहाली। सेक्टर-71 में दिन दिहाड़े कारोबारी के बंद घर से 25 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। चोर होंडा एकॉर्ड कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देने आए थे। आरोपी घर से सोने-चांदी के गहने, पासपोर्ट, मंहगी घड़ी, कीमती सामान और नकदी ले गए हैं। सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, लेकिन पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है। मटौर थाने की पुलिस ने वारदात स्थल का दौरा करके सारी स्थिति का जायजा लिया। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। केस को हल करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

कारोबारी मनजीत सिंह ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को दिन में 12 बजे से 4 बजे के बीच की गई है। वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए एक नामी होटल में गए थे। इस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। कैमरे के मुताबिक होंडा एकॉर्ड कार में आए थे। उनके घर के बाहर उन्होंने कार खड़ी की। इसके बाद वह गेट के अंदर आकर घर में दाखिल हुए और दरवाजे में संबल फंसाकर तोड़ा और अंदर घर में घुस गए और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अंदर से दरवाजा बंद करके वारदात को अंजाम दिया। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने वहां पर रखे मेवे आदि भी खाए थे। जब वह घर वापस पहुंचे है तो चोर वहां से चले गए और उन्होंने जाते हुए हॉर्न भी बजाया था। हमें अंदेशा है कि इस समय भी उनका कोई साथी अंदर घर में होगा। जो बाद में निकला होगा। बता दें कि पिछले दिनों भी मटौर थाने की पुलिस ने दो चोर गिरोह दबोचे थे। इसके बाद अब यह वारदात सामने आई है।
विज्ञापन

वीजा लगे पासपोर्ट भी ले गए चोर
कारोबारी मनजीत सिंह ने बताया कि उसके बच्चे और रिश्तेदार विदेश में रहते हैं। ऐसे में वह भी विदेश आते-जाते रहते हैं। आरोपी इतने शातिर थे कि जहां पर उन्होंने कैश रखा था। वहां पर उनके पासपोर्ट भी थे। आरोपी कैश के साथ उन पासपोर्ट को अपने साथ ले गए हैं, जिन पर वीजा लगे हुए थे। जबकि पुराने पासपोर्ट को उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया है। ऐसे में उन्हें अंदेशा है कि यह काफी सुलझे हुए चोर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश इलाका कई नामी लोग रहते हैं एरिया में
जिस एरिया में यह चोरी की वारदात हुई है वह इलाका शहर के पॉश एरिया में से एक है। वहां पर कई नामी हस्तियां और मंत्रियों तक के निवास हैं। वहां पर हरदम पुलिस की पीसीआर भी गश्त करती रहती है। ऐसे में इस वारदात ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed