{"_id":"608f14808ebc3ec35d055693","slug":"thieves-eyeing-beautification-of-flyover-robbery-of-plants-two-women-and-one-male-imprisoned-on-camera-while-stealing-plants-mohali-news-pkl412195265","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण पर चोरों की नजर, पौधे हो रहे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण पर चोरों की नजर, पौधे हो रहे चोरी
विज्ञापन
खरड़। बलौंगी से खरड़ तक बनाए गए फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी लाखों रुपये खर्च कर आकर्षक पौधे लगा रही है। अब इन पौधों पर चोरों की नजर लग गई है। कुछ लोग आए दिन मौका पाकर पौधों की चोरी कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोग कैमरे में कैद हो गए हैं।
एसडीएम हिमांशु जैन ने उक्त लोगों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इनका पता लगाने के निर्देश डीएसपी को दिए हैं।
खरड़ से बलौंगी तक करीब दस किलोमीटर के नेशनल हाईवे पर पौधे लगाए जा रहे थे। अधिकतर पौधे खरड़ बाजार क्षेत्र में ही लगाए गए हैं। अन्य क्षेत्र में पौधे लगाने का काम चल रहा है। हाईवे के दोनों तरफ रिहायशी क्षेत्र है। ऐसे में कुछ लोग मौका पाकर पौधे चुरा कर ले जा रहे हैं। इसी बीच एक जगह आरोपी कैमरे में कैद हो गए। वीडियो में दो महिलाएं व एक आदमी दिखाई दे रहा है। चोरी की वीडियो बनाकर किसी ने एसडीएम को भेज दी।
पौधों की नहीं हो रही देखरेख
भले ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी पौधे चोरी होने की बात कर रही है। लेकिन अब तक जो पौधे लगाए गए, उनकी उचित देखभाल नहीं हो रही है। इसका अंदाजा खरड़ बस स्टैंड के सामने लगे पौधों को देखने से ही हो जाता है। वहां पर कुछ पौधे सूख तक गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पौधो की देखभाल का काम गंभीरता से करना चाहिए।