{"_id":"65eb7ceaae00fcae9d0f40b6","slug":"thief-caught-red-handed-while-stealing-from-a-locked-house-neighbor-caught-him-and-handed-him-over-to-police-mohali-news-c-71-1-spkl1001-112455-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बंद घर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, पड़ोसी ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बंद घर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, पड़ोसी ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-124 के एक घर में घर के अंदर का मेन दरवाजा तोड़ कर दिनदहाड़े चोर अंदर घुस गया जबकि इसके दो अन्य साथी बाहर रेकी करते रहे। चोर ने अंदर घर में घुस कर बाथरूम में लगी टूटियां, घर में लगी बिजली की फिटिंग व तारें, रसोई में रखे बर्तन व अन्य कीमती सामान बांध लिया और चोरी के सामान समेत बाहर निकलने का मौका देखने लगा। इसी बीच इस घर के पीछे लगते घर के मालिक एडवोकेट धीरज सहगल ने छत से देखा कि उनके पड़ोसी की छत की सीढियों का दरवाजा खुला पड़ा है। उसने तुरंत घर के मालिक संदीप जो चंबा हिमाचल प्रदेश में रहते हैं, को फोन लगाया और बताया कि उनकी सीढि़यों का दरवाजा खुला हुआ है। संदीप ने कहा कि उन्होंने किसी को घर में नहीं भेजा है। इस पर धीरज सहगल को शक हुआ और वह संदीप के मकान नंबर- 274 में चला गया। उसने अंदर जैसे ही प्रवेश किया तो उसे घर का मुख्य दरवाजा व जाली का दरवाजा टूटा मिला। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया और घर की जांच शुरू कर दी।
लोगों ने देखा कि घर की बिजली की तारें कटी पड़ी है तथा बाथरूम से टूटियां व रसोई से बर्तन आदि गायब हैं जिनकी गट्ठी बांध कर चोर ने ले जाने के लिए रखी हुई थी। घर की तलाशी लेने पर एक बैड के बाक्स में चोर छुप कर बैठा था। लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। चोर के पास से बरामद आधार कार्ड के अनुसार आरोपी सौरव पुत्र विनोद मकान सेक्टर-25 के मकान नंबर-3029 दर्ज है। लोगों से पूछताछ के दौरान उसने माना कि उसके साथ सेक्टर-25 के ही दो अन्य आरोपी सादिक तथा छेदी लाल भी चोरी करने में उसके साथ थे जो उसे फंसता देख कर मौके से भाग निकले। एडवोकेट धीरज सहगल ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई है, वह घर संदीप कुमार का है तथा वह पक्के तौर पर चंबा हिमाचल प्रदेश में परिवार समेत रहते हैं तथा कभी कभी बीच में वह इस घर में भी आकर कुछ दिन के लिए रहते हैं। ताला लगे इस घर को चोरों ने निशाना बना कर इसके दरवाजे तोड़ डाले और चोरी के इरादे से अंदर घुस गये। एडवोकेट धीरज सहगल ने बताया कि वीरवार की रात को भी दो चोर उनकी गली में कार चोरी के इरादे से घूम रहे थे। इन चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी कार के ताले को खोल लिया था, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने इन संदिग्ध लोगों को देख कर शोर मचा दिया जिससे चोर मौके से भाग निकले और कार चोरी होने से बच गई। लोगों ने चोर सौरव को पकड़ कर खरड़ सदर पुलिस के हवाले कर दिया है।
फोटो कैप्शन- फोटो नंबर- 08 खरड़-फोटो नंबर 04