फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be no property registries in Zirakpur and Derabassi for five days from today

जीरकपुर और डेराबस्सी में आज से पांच दिन तक नहीं होंगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां

Wed, 23 Jun 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
There will be no property registries in Zirakpur and Derabassi for five days from today
जीरकपुर/डेराबस्सी। जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आज से पांच दिन तक जीरकपुर और डेराबस्सी में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं होगी। क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से डीसी इम्प्लॉइज यूनियन की मांगों को न मानने पर तहसील के कर्मचारियों ने 23 जून से पांच दिन तक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जीरकपुर और डेराबस्सी में प्रॉपर्टी हब बना हुआ है और रोजाना करीब 150 के प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां होती हैं। वहीं, बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर जमीन की खरीद-फरोख्त करते हैं। इससे पहले 17 दिन की हड़ताल के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्होंने बैंकों से लोन लेकर अपना आशियाना बनाने का सपना देखा। लेकिन 17 दिनों की हड़ताल के चलते उन्हें आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सरकार को होगा करीब डेढ़ करोड़ के रेवेन्यू का नुकसान
जानकारी के मुताबिक जीरकपुर उप-तहसील और डेराबस्सी तहसील को मिलाकर रोजाना करीब 150 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है और दोनों शहरों से पंजाब के राजस्व विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आमदनी होती है। दूसरी ओर, डीसी इम्प्लॉइज यूनियन की अगले 5 दिनों की हड़ताल के चलते सरकार को 6 से 7 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। डेराबस्सी सब-तहसील के तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल ने बताया कि डीसी इम्प्लॉइज यूनियन की हड़ताल के कारण अगले 5 दिन तक किसी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed