{"_id":"6266fdca76443d3f5c3f89c2","slug":"there-will-be-no-problem-in-finding-a-house-radium-number-plate-will-be-installed-on-the-lines-of-uk-mohali-news-pkl4487439144","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर तलाशने में नहीं आएगी दिक्कत, यूके की तर्ज पर लगेगी रेडियम नंबर प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर तलाशने में नहीं आएगी दिक्कत, यूके की तर्ज पर लगेगी रेडियम नंबर प्लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। फेज-सात में अब बाहर से आने वाले लोगों को अपने जानकारों के घर तलाशने में दिक्कत नहीं आएगी। इससे उनका समय और पेट्रोल दोनों बचेंगे। यह इलाके में यूके की तर्ज पर रेडियम वाले नंबर प्लेट व डायरेक्शन बोर्ड लगने के प्रोजेक्ट शुरू होने से संभव हुआ है।
ये बोर्ड अंधेरे में लाइट पड़ने पर यह चमकने लगता है। इलाके में लोगों की सुविधा के लिए एक पार्क भी स्थापित किया गया है। प्रोजेक्ट का शुभारंभ सोमवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने किया। इस मौके इलाके के पार्षद परमजीत सिंह हैप्पी भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक फेज-सात का एरिया प्राइम इलाकों में से एक है। यह एरिया चंडीगढ़ से सटा हुआ है। इलाके में पार्क की उचित व्यवस्था नहीं थी। वहां पर एक खाली जगह थी जहां लाखों रुपये खर्च करके अब पार्क के रूप में विकसित किया गया। इस मौके मेयर ने अन्य पार्षदों को कहा कि वे भी अपने इलाके में इसी तरीके से विकास के काम करवाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि अब पूरे मोहाली में विकास कार्य चल रहे हैं। एक हफ्ते में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके गुरुद्वारा बीबी भानी के सचिव महिंदर सिंह, डॉ. जनक राज, मोहन लाल जिंदल, रमन शर्मा, रविंदर शर्मा, अब्दुल अजीज, संदीप वैद, केएस संधू, हरबंस सिंह व अन्य लोग हाजिर थे।
रेडियम नंबर प्लेट लगाने का प्रोजेक्ट गमाडा ने शुरू किया था। ट्रायल के तौर पर दो से तीन सेक्टरों में डायरेक्शन बोर्ड लगाए गए थे। इसके बाद अब इसे पूरे इलाके में लागू कर दिया गया है।