फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There will be a change in the master plan on the demand of the villages, the land of the industrial area will now be converted into residential land

Mohali News: गांवों की मांग पर मास्टर प्लान में होगा बदलाव, औद्योगिक क्षेत्र की जमीन अब बनेगी रिहायशी

Wed, 16 Jul 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
There will be a change in the master plan on the demand of the villages, the land of the industrial area will now be converted into residential land
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ के मास्टर प्लान में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब तक जिस जमीन को उद्योग, टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और शिक्षा नगरी के लिए आरक्षित किया गया था, उसे अब रिहायशी जोन में बदलने की तैयारी है। यह फैसला कंसाला, करतारपुर और बूथगढ़ की पंचायतों और ग्रामीणों की मांग पर लिया गया है। कई बार इन गांवों के प्रतिनिधियों का कहना था कि मास्टर प्लान में शामिल जमीन उनके रहन-सहन और स्थानीय जरूरतों के अनुसार नहीं है।
विज्ञापन

वे अपने खेतों की जमीन पर घर बनाना चाहते हैं, जबकि मौजूदा प्लान उन्हें ऐसा करने से रोकता है। सरकार ने इन मांगों की जोनिंग बदलने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसे देखने के लिए आम जनता को आमंत्रित किया गया है। यह ड्राइंग और प्रस्तावित बदलाव की जानकारी www.puda.punjab.gov.in पर देखी जा सकती है। इसके अलावा यह दस्तावेज गमाडा कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय और पुडा भवन में भी निरीक्षण के लिए रखे गए हैं। अगर किसी को इस प्रस्ताव पर आपत्ति है, तो 30 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति लिखित रूप में वरिष्ठ नगर योजनाकार के कार्यालय में दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed