फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   There was a three-hour jam on the highway in Derabassi, stranded drivers continued to be troubled.

Mohali News: डेराबस्सी में हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम, फंसे वाहन चालक होते रहे परेशान

Tue, 21 May 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
There was a three-hour jam on the highway in Derabassi, stranded drivers continued to be troubled.
डेराबस्सी। शहर में सोमवार सुबह 11 बजे से तहसील रोड पर लगे जाम के कारण हाईवे तक जाम लग गया। इससे हाईवे के साथ जुड़ीं शहर की सभी सड़कों पर भीषण गर्मी में वाहन चालकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों को जाम से निजात दिलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहुंची तो उसके मुलाजिमों को भी इस जाम को खुलवाने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इस दौरान शाम तक यहां जाम में फंसे वाहन रेंगते ही नजर आए।
विज्ञापन

तहसील रोड जाम होने से पूरी रिंग रोड जाम हो गई। इसके बाद तो चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम हो गया। फिर जाम का कहर टूटा बरवाला रोड पर। जाम हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को यहां काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़कें संकरी होने की वजह से वह यह नहीं कर सके। शहर की इस तहसील रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है। यह शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। यहां हर समय भारी ट्रैफिक रहता है। शहर की रिंग रोड अनाज मंडी से होते हुए तहसील के चारों ओर जाती है और चंडीगढ़ अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलती है।
विज्ञापन


गलत पार्किंग है मुख्य कारण
जाम का मुख्य कारण इन सड़कों पर लोगों की ओर से वाहनों की गलत पार्किंग है। गलत वाहन पार्क करने से यातायात बाधित होता है, जिससे कुछ ही समय में जाम लग जाता है। देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लेता है और शहर को जाम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed