फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The youths beat him up for blowing the horn to give way

रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाने पर युवकों ने पीटा

Sun, 27 Mar 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
The youths beat him up for blowing the horn to give way
खरड़। रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाने पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, हरनवजीत के अलावा आठ से दस के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज किया। उपचाराधीन मनप्रीत सिंह बरौली ने बताया कि गत दिनों वह दोस्त अमनदीप सिंह और सतनाम सिंह के साथ कार में गांव हसनुपर मेला देखने जा रहा था। जब वह मेले वाली जगह के पास पहुंचा तो वहां रास्ते में गांव के ही कुछ युवक खड़े थे। जिनसे रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। युवकों ने रास्ता नहीं दिया। इसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों किसी तरह मेले वाली जगह पहुंचे। जब वह वापस आ रहे थे तो उसी जगह पर युवक अपने साथियों के साथ खड़े थे। जिन्होंने उन्हें घेर लिया। वह कार से उतर कर भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमलाकर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सतनाम सिंह ने दोनों साथियों को खरड़ अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने अमनदीप सिंह की हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि गुरप्रीत सिंह खरड़ अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed