फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The young man was mercilessly beaten on the suspicion of abducting the girl, tried to hang him

Mohali News: लड़की भगाने के शक में युवक काे बेरहमी से पीटा, फंदे पर लटकाने की कोशिश

Tue, 18 Jul 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The young man was mercilessly beaten on the suspicion of abducting the girl, tried to hang him
मोहाली। कंबाली गांव में लड़की को भगा ले जाने के शक में परिवार द्वारा युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसे फंदे पर लटकाने की कोशिश की गई। वहीं, घटना के 15 मिनट बाद ही लड़की घर वापस लौट आई। उसने बताया कि वह किसी दोस्त के यहां पर गई थी। हमले में युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई हैं। उसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आरोपियों की पहचान बलवेसर शाह, रोहित, मनीष, किदार सिंह और रूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कुलदीप सिंह हाल वासी गांव कंबाली और स्थायी निवासी गांव बनिया ठोर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि 14 जुलाई को वह रोजाना की तरह काम से लौटकर घर पर खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। करीब साढ़े 9 बजे उसके पड़ोसी किराएदार बलवेसर शाह और उसके लड़के रोहित, मनीष और उसके दोस्त उसके कमरे में आ गए। आरोपी बलवेसर शाह ने कहा कि उसकी लड़की घर से चली गई है। उसे शक है कि लड़की को उसने ही भगाया है। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बात सुने बिना ही उसपर लाठी-डंडों से वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर में कोई नुकीली चीज मारी, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर रेलवे स्टेशन की ओर ले गए और उसे फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। इस दौरान उसका भाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया। इससे उसकी जान बच गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसके सिर पर तीन और घुटने पर एक टांका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed