फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The Technical Service Union of the Electricity Department held a gate meeting and submitted a memorandum to the Employees' Government Administration

Mohali News: बिजली विभाग की टेक्निकल सर्विस यूनियन ने गेट मीटिंग कर सौंपा ज्ञापन कर्मचारी शासन प्रशासन

Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The Technical Service Union of the Electricity Department held a gate meeting and submitted a memorandum to the Employees' Government Administration

विज्ञापन
मोहाली। बिजली विभाग की टेक्निकल सर्विस यूनियन, पंजाब राज्य बिजली बोर्ड राज्य कमेटी के आह्वान पर मोहाली डिवीजन कार्यालय में शनिवार को गेट मीटिंग की गई। मुख्यमंत्री पंजाब को ज्ञापन भेजकर बाढ़ से हुए भारी नुकसान का शत-प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की गई। रैली में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के कारण केंद्र व पंजाब सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए पहले से कोई प्रबंध नहीं किया। इस कारण लोगों को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार और सरकारी प्रबंध जिम्मेदार है। नेताओं ने कहा कि यदि बरसात के मौसम को ध्यान में रखकर बांधों का जलस्तर पहले ही धीरे-धीरे कम कर दिया जाता तो पंजाब को बाढ़ से बचाया जा सकता था। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कई दशकों से बांधों को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इस कारण अब आई बाढ़ से लोगों को जान-माल के भारी नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार है। नेताओं ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम नौ मांग पत्र वरिष्ठ कार्यकारी इंजीनियर वितरण मंडल मोहाली और अतिरिक्त पर्यवेक्षण इंजीनियर ओ एंड एम डिवीजन मोहाली, अतिरिक्त पर्यवेक्षण इंजीनियर पी एंड एम 220 केवी डिवीजन मोहाली, अतिरिक्त पर्यवेक्षण इंजीनियर सेंट्रल स्टोर मोहाली, अतिरिक्त पर्यवेक्षण इंजीनियर प्रवर्तन मोहाली और अतिरिक्त पर्यवेक्षण इंजीनियर कंप्यूटर सेल मोहाली को सौंपा गया है। इस मौके रैली को अध्यक्ष गुरबख्श सिंह, मुख्य सलाहकार लक्खा सिंह, कानूनी सलाहकार जतिंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, बिक्रम सिंह, अजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, सौदागर सिंह, राधे एफ4एएम, परमजीत सिंह, दिलबर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed