फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The team of dentists of Mohali reached the Singhu Border with an ambulance to treat the farmers

किसानों का इलाज करने एंबुलेंस लेकर सिंघु बार्डर पहुंची मोहाली के दंत चिकित्सकों की टीम

Mon, 07 Dec 2020 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
The team of dentists of Mohali reached the Singhu Border with an ambulance to treat the farmers
मोहाली। केंद्र सरकार के खिलाफ सिंघु बार्डर पर डटे किसानों के लिए दंत चिकित्सकों की एक विशेष टीम एंबुलेंस सहित दिल्ली के लिए रवाना हुए। ये डाक्टर धरना दे रहे किसानों की सेहत का ख्याल रखेंगे। हालांकि मोहाली के डाक्टरों की एक टीम 27 नवंबर को ही सिंघु बार्डर पर किसानों का इलाज करने के लिए पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पंजाब के किसान कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डर पर डटे हुए हैं। तो पंजाब से उनकी जरूरतों के अनुसार हर तरह की मदद पहुंचाई जा रही है। राशन और पशुओं के चारे के अलावा दूध से लेकर पिन्नियां तक पंजाब से दिल्ली बार्डर पर पहुंच रही हैं। इसके साथ-साथ हाड कंपाती ठंड में आंदोलनकारी किसानों की सेहत का ख्याल रखने के लिए डाक्टर्स भी पहुंच रहे हैं। मोहाली के डाक्टर्स की एक टीम 27 नवंबर को ही सिंघु बार्डर पहुंच गई थी। जिसमें एक एमएस सर्जन, एक नेत्र चिकित्सक सहित वालंटियर्स शामिल हैं। किसान आंदोलन के बीच वहां से दंत चिकित्सा की जरूरत महसूस की गई। जिसके चलते रविवार को सेक्टर-69 से तीन दंत चिकित्सा विशेषज्ञ और तीन सहायक दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुए। ये लोग अपने साथ एक एंबुलेंस और दवाएं भी लेकर गए हैं।
विज्ञापन

सिंघु बार्डर पर लगाए मेडिकल कैंप की अगुवाई कर रहे डॉ. सन्नी आहलुवालिया बताते हैं कि किसान आंदोलन के बीच दंत चिकित्सा की जरूरत महसूस की गई। जिसे लेकर पहले से मेडिकल कैंप लगा रहे डाक्टर्स ने विचार विमर्श किया और फिर मोहाली से पूरे साजो सामान सहित एक एंबुलेंस लेकर रविवार को डाक्टर्स की टीम रवाना हुई। जो रविवार शाम को सिंघु बार्डर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों को ठंड के कारण होता है जोड़ों में दर्द
सिंघु बार्डर पर डटे किसानों का इलाज कर रहे डॉ. सन्नी आहलुवालिया ने वहां के हालतों के बारे में बताया कि आंदोलनकारी किसानों में मौजूद बुजुर्गों को ठंड के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा आ रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में किसानों के बीमार होने की बात अफवाह है। जिन्हें कोई समस्या आ रही है, उन किसानों को घर वापिस भेजा जा रहा है। बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द के अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी आने लगी है। उन्होंने कहा कि धरना स्थल पर फर्स्टएड और आपातकालीन इलाज की सभी जरूरी सुविधाएं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed