फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The new municipal corporation boundaries have been approved, with the number of wards expected to increase to 75

Mohali News: नगर निगम की नई हदबंदी को लगी मुहर, वार्डों की संख्या बढ़कर 75 होने की संभावना

Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The new municipal corporation boundaries have been approved, with the number of wards expected to increase to 75
मोहाली। नगर निगम की हदबंदी को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर शनिवार को अंतिम मुहर लग गई। स्थानीय निकाय विभाग ने नई हदबंदी की फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। कई नए इलाकों को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि बड़माजरा को निगम सीमा में शामिल नहीं किया गया, जिससे वहां के निवासियों में निराशा है। नई नोटिफिकेशन में बड़माजरा में स्थित एटीएस कासा अस्पाना सोसाइटी, लांडरा, चप्पड़चिड़ी और खरड़ की बाउंड्री से सटे मोहाली के कई हिस्सों को जोड़ा गया है। पहले जारी की गई ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में ये इलाके शामिल नहीं थे। इसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। शनिवार को जारी अंतिम नोटिफिकेशन में इन क्षेत्रों को शामिल कर लिया गया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


नगर निगम की नई हदबंदी से अब निगम के वार्डों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहले जहां निगम में कुल 50 वार्ड थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 75 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। नई सीमा के अनुसार निगम क्षेत्र जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के लिहाज से काफी बड़ा हो जाएगा। नई हदबंदी लागू होने के बाद अब नगर निगम मोहाली प्रशासन को नए वार्डों का गठन, क्षेत्रवार कर्मचारी तैनाती, बजट वितरण और विकास योजनाओं की नई रूपरेखा पर कार्य करना होगा। आगामी निगम चुनाव भी नई हदबंदी के अनुसार ही कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन






बलौंगी में जश्न का माहौल
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बलौंगी गांव के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से नगर निगम में शामिल होने की मांग उठ रही थी, ताकि यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। अब निगम सीमा में आने के बाद टीडीआई, ग्रीन एनक्लेव और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को सड़क, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। लोगों ने इसे अपने संघर्ष की जीत बताया है। नोटिफिकेशन में बड़माजरा को बाहर रखने पर वहां के निवासियों में असंतोष है। स्थानीय लोगों पवन कुमार, रजत भारद्वाज का कहना है कि वे भी लंबे समय से निगम सीमा में शामिल होने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी अनदेखी की गई है। लोगों ने जल्द ही इस मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनप्रतिनिधि बोले

लोगों की भावनाओं के अनुरूप उनके इलाकों को इसमें शामिल किया गया है। वे मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हैं। - कुलवंत सिंह, विधायक





नगर निगम की नई हदबंदी में कुछ नए इलाकों को शामिल किया गया है। बड़माजरा को इस नई हदबंदी में शामिल नहीं किया गया है। -परमिंदर पाल सिंह, कमिश्नर, नगर निगम

लंबे समय से स्थानीय लोगों का संघर्ष का बड़ा परिणाम सामने आया है। बलौंगी, टीडीआई और आसपास के क्षेत्रों को आखिरकार नगर निगम मोहाली की नई हदबंदी में शामिल कर लिया गया है। लोगों की एकजुटता और लगातार संघर्ष ने सरकार को हद बढ़ाने के लिए मजबूर किया। यह फैसला पूरी तरह जनता के हक में है। - अमरजीत सिंह सिद्धू, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed