फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The hassle of jam will end, will be able to reach Chandigarh directly by using Airport Road

जाम का झंझट होगा खत्म, एयरपोर्ट रोड का इस्तेमाल कर सीधे पहुंच सकेंगे चंडीगढ़

Mon, 10 Oct 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The hassle of jam will end, will be able to reach Chandigarh directly by using Airport Road
मोहाली/जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर होने वाले पुलों के निर्माण के चलते चंडीगढ़ आने और जाने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अब लोग बिना किसी तरह के ट्रैफिक जाम के झंझट से बचकर एयरपोर्ट रोड का इस्तेमाल कर चंडीगढ़ आ जा सकेंगे। गमाडा में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अजय गर्ग ने बताया कि मार्च में एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई को लेकर कार्ययोजना पर काम शुरू हुआ था जिसका 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड को लाइफलाइन कहा जाता है क्योंकि ट्राइसिटी के अंदर यह अकेली ऐसी सड़क है जो चंडीगढ़ सहित पांच अलग-अलग राज्यों को आपस में जोड़ने का काम करती है। एयरपोर्ट रोड जिले में लाइफलाइन का काम करती है और अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अंडरपास और पुलों को लेकर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर अधिकतर ट्रैफिक डायवर्ट होकर एयरपोर्ट रोड की मदद लेकर निकलता है। जबकि छोटे वाहनों को छोड़कर भारी भरकम वाहन की चंडीगढ़ में जाने के लिए आवाजाही केवल एयरपोर्ट रोड से होती है। इस कारण इन दिनों ट्रैफिक का दबाव इस सड़क पर सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

चौबीस करोड़ से सड़क होगी चौड़ी
गमाडा की तरफ से सेक्टर-82 से लेकर गांव छत तक जाने वाली एयरपोर्ट रोड के दोनों ओर सड़क को साढ़े तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाने का फैसला लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। दूसरी ओर आलाधिकारियों की ओर से सड़क को चौड़ा करने के फैसले को पंजाब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य मार्च में शुरू कर दिया गया। प्रोजेक्ट के तहत गमाडा की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की चौड़ाई दोनों ओर से 33 से बढ़कर 44 फुट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में भी उठाया मुद्दा
जीरकपुर में जाम की सबसे बड़ी वजह है भारी वाहन। इनके शहर के अंदर दाखिल होते ही सड़कें पूरी तरह जाम हो जाती हैं। मुद्दा विधानसभा के पहले सेशन दौरान भी जोरशोर से उठाया गया। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने मांग को जायज ठहराकर तुरंत गमाडा को एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट रोड की चौड़ाई बढ़ाने का काम अभी 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में इसका काम पूरा होने के बाद चंडीगढ़ से आने और जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही एयरपोर्ट रोड से होगी।

-कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक, हलका विधानसभा डेराबस्सी
कोट्स
एयरपोर्ट रोड पर करीब छह किलोमीटर तक सड़क की चौड़ाई को दोनों ओर से साढ़े तीन मीटर (11 फुट) चौड़ा करने का फैसला लिया था। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ समय में निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को आवाजाही दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। -बलविंदर सिंह, सीई, इंजीनियरिंग विभाग, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed