फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The father of a child living in Germany got married fraudulently, filed a case against the husband, mother-in-law and the middleman police station

जर्मनी में रहते एक बच्चे के पिता ने धोखे से रचाई शादी, पति, सास व बिचौलिये थानेदार पर केस दर्ज

Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The father of a child living in Germany got married fraudulently, filed a case against the husband, mother-in-law and the middleman police station
मोहाली। जर्मनी में रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने अपने एक जानकार थानेदार की मदद से रीति रिवाजों से एक पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी से शादी रचाई। पिता ने बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन ससुराल वाले शुरू से ही दहेज के लिए तंग करते रहे। शादी के बाद कई महीनों तक युवती को मायके में रखा। जब लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया तो युवती के परिजनों के दबाव पर युवक अपनी बेटी और पत्नी को लेकर जर्मनी चला गया। जब युवती वहां पहुंची तो पता चला कि उसका पति पहले ही शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बच्चा भी है। इसके बाद युवती के पिता की शिकायत पर एनआरआई थाने की पुलिस ने युवती के पति अजादविंदर सिंह, सास राज रानी और थानेदार सुरिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज मांगने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लड़की के पिता एवं पूर्व सब इंस्पेक्टर सुलेख चंद ने बताया कि वह सन्नी एनक्लेव में रहते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी एनआरआई विंग को दी है। वह साल 2014 में फेज-1 थाने में तैनात थे और इसी थाने में सुरिंदर सिंह भी तैनात था। उससे उनकी अच्छी जान पहचान हो गई। सुरिंदर ने उन्हें अपने परिवार के बारे में बताया और कहा कि उसकी रिश्तेदारी में अजादविंदर सिंह नाम का युवक है और उसके बेटे जैसा है। उसका जर्मन में होटल का कारोबार है और उसके लिए लड़की देेख रहे हैं। फिर उसने लड़के को देखने के लिए फेज-5 के एक होटल में प्रोग्राम रख लिया। इस दौरान उन्हें लड़का पसंद आया और रिश्ता पक्का हो गया। सितंबर 2014 में फेज-11 के एक होटल में सगाई हुई, लड़के को हीरे वाली 1.28 लाख की अंगूठी दी। एक लाख 20 हजार का अन्य सामान रिश्तेदारों को दिया। फरवरी 2015 में लडकी का विवाह कर दिया गया। साथ ही दहेज भी दिया गया। शादी के तीन महीने बाद आरोपी जर्मनी चला गया और लड़की को उनके पास छोड़ गया। जब उन्होंने थानेदार सुरिंदर सिंह से बात की तो उसने कोई उचित जवाब नहीं दिया। आठ माह बाद अजादविंदर वापस भारत आया और उनकी बेटी को अपने साथ गांव ले गया। दो महीने बाद आरोपी फिर जर्मनी चला गया। इन्हीं दिनों लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। बेटी पैदा होने पर दहेज की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने अजादविंदर से संपर्क कर कहा कि अपनी पत्नी व बेटी को जर्मनी ले जाए। फिर अजादविंदर ने दोनों को जर्मनी बुला लिया। वहां पर जाकर पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और एक पांच साल का बेटा भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed