फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The dog scratched the mouth of the person standing outside the house, the nose bone was visible

कुत्ते ने घर के बाहर खड़े व्यक्ति का मुंह नोचा, दिखने लगी नाक की हड्डी

Thu, 12 Aug 2021 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
The dog scratched the mouth of the person standing outside the house, the nose bone was visible
जीरकपुर। शहर के अंबाला हाईवे पर बेस्ट प्राइज के पीछे बनी सर्वमंगल सोसायटी में अपने मकान के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला करके उसका मुंह नोच लिया। जख्मी व्यक्ति के चेहरे पर इतने जख्म हैं कि उसके नाक की हड्डी तक दिखने लगी। वहीं, गंभीर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति की पहचान सर्वमंगल सोसायटी के मकान नंबर 16 निवासी 34 वर्षीय गुरजिंदरजीत सिंह विरदी के रूप में हुई है। कुत्ते ने उन पर मंगलवार को उस समय हमला किया जब वह अपने मकान का गेट के बाहर खड़े थे तो कुत्ते को देखकर गेट बंद करने लगे थे। लेकिन अचानक हुए कुत्ते के हमले से वह नीचे गिर गए और कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला। आनन फानन घर के सदस्य उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ की इमरजेंसी में ले गए। लेकिन यहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई में रैफर कर दिया। यहां उनका उपचार चल रहा है, डॉक्टरों का कहना है कि अब उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों पर नकेल कसने में नगर परिषद नाकाम, लोग परेशान
जीरकपुर में लावारिस कुत्तों द्वारा काटने का यह पहला मामला नहीं है। यहां आए दिन बच्चे, बुजुर्गों को लावारिस कुत्ते अपना निशाना बनाते रहते हैं, लेकिन इस समस्या का समाधान आज तक जीरकपुर नगर परिषद नहीं कर पाई। एक कुत्तों की नसबंदी के लिए नगर परिषद ने 6 माह पहले एक अस्पताल बनाया था, लेकिन आज तक इस अस्पताल का टेंडर ही नहीं हो पाया, ताकि समय रहते यहां बजट के आधार पर डॉक्टरों और स्टाफ की तैनाती की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों को पकड़ने के दिए आदेश
इस संबंध में संबंधित विभाग को लावारिस कुत्तों को पकड़ने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए अस्पताल के लिए जगह पहले से ही तय कर रखी है। जल्द ही उसका काम पूरा करने के लिए इस प्रस्ताव को सहमति के लिए हाउस की बैठक में रखा जाएगा। - गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed