{"_id":"6aa9aeb130bd0710ec046c87","slug":"the-day-long-strike-demanding-a-pay-hike-ended-in-the-evening-after-receiving-assurances-mohali-news-c-71-1-mli1017-146994-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दिनभर चली हड़ताल आश्वासन मिलने पर शाम को हुई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दिनभर चली हड़ताल आश्वासन मिलने पर शाम को हुई समाप्त
विज्ञापन
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दिनभर चली हड़ताल आश्वासन मिलने पर शाम को हुई समाप्त
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने, दफ्तरी स्टाफ, इलेक्ट्रीशियन और सेवादार हड़ताल में रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। नगर परिषद में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को शहर की कई जरूरी सेवाएं प्रभावित रहीं। सफाई कर्मचारियों, डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों, दफ्तरी स्टाफ, इलेक्ट्रीशियन और सेवादारों ने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते कई इलाकों में कूड़ा नहीं उठाया गया, नगर परिषद कार्यालय पहुंचे लोगों को पानी की सुविधा नहीं मिल सकी और स्ट्रीट लाइट की खराबी ठीक करने के लिए भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से एक अगस्त से सफाई कर्मचारियों समेत संबंधित कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने का फैसला किया गया है। राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन इसका लाभ कर्मचारियों को तभी मिल सकेगा जब नगर परिषद की ओर से संबंधित प्रस्ताव पारित किया जाए। परिषद की ओर से प्रस्ताव पारित नहीं होने के कारण कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिल रहा। इसी मांग को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू की है। दिनभर की हड़ताल के बाद शाम को आश्वासन मिलते ही कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। दिनभर की हड़ताल का सीधा असर शहरवासियों पर दिखाई दिया, जिस कारण कई स्थानों पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम नहीं हुआ। इसके साथ ही नगर परिषद कार्यालय में आने वाले लोगों को सेवादारों की ओर से मिलने वाली सामान्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए इलेक्ट्रीशियन के नहीं जाने से अंधेरे की समस्या झेल रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इस दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। इस बीच शाम को कर्मचारी यूनियन के नेताओं की अधिकारियों से बैठक हुई, जिसमें 25 सितंबर को हाउस की बैठक बुलाकर उनके प्रस्ताव को पारित करने का आश्वासन दिया है। वहीं, अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को मुअत्तल कर दिया है। ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि हाउस की पहली बैठक 25 सितंबर को आयोजित होगी, जिसमें कर्मचारियों के प्रस्ताव को सबसे पहले पारित करके पंजाब सरकार को भेज दिया जाएगा।