फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The City Council launched a cleanliness drive by sweeping

Mohali News: नगर परिषद ने झाड़ू लगाकर शुरू किया सफाई अभियान

Sun, 30 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The City Council launched a cleanliness drive by sweeping
कुराली। नगर परिषद की ओर से शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। अभियान को गति देने के लिए नगर परिषद के प्रधान, पार्षदों और अधिकारियों ने स्वयं सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाई और शहरवासियों से मुहिम में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन




नगर खेड़ा धर्मशाला से शुरू हुए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई और लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कौंसिल प्रधान बहादर सिंह ओके, ईओ रजनीश सूद, सैनिटरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, पार्षद डॉ. अश्वनी कुमार, भारत भूषण, दिनेश गौतम, सैनी समाज बोर्ड के चेयरमैन नवदीप सिंह सैनी, पूर्व पार्षद नंदी पाल बंसल, प्रदीप रूड़ा, बिक्रम राठौर समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




प्रधान बहादर सिंह ओके ने कहा कि शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आम जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपनी गली, मोहल्ले और वार्ड की सफाई की जिम्मेदारी निभाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed