फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The canter-tanker collision, the bike rider got hit, seriously injured

कैंटर-टैंकर भिड़ने से बचे, बाइक सवार चपेट में आया, गंभीर घायल

Thu, 08 Sep 2022 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The canter-tanker collision, the bike rider got hit, seriously injured
फोटो समेत
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर कैंटर-टैंकर भिड़ने से बचे, बाइक सवार को 10 फुट घसीटा, गंभीर घायल
कुराली में हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो फुट नीचे सर्विस रोड पर गिरा, दोनों वाहन भी फ्लाईओवर पर झूल गए
संवाद न्यूज एजेंसी
कुराली। शहर के रोपड़ मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक भीषण हादसा हुआ। इस दौरान एक टैंकर व कैंटर अचानक आमने-सामने आ गए।
टैंकर चालक ने होशियारी दिखाकर टक्कर तो होने से बचा ली लेकिन उसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। टैंकर बाइक सवार को करीब 10 फुट घसीटते हुए ले गया। इसके बाद टैंकर ने पुल की रेलिंग तोड़ दी। साथ ही टैंकर में फंसा बाइक सवार करीब दो फुट नीचे जाकर सर्विस रोड पर गिरा। हादसे में बाइक पूरी तरह से टूट गई। वहीं टैंकर व कैंटर दोनों अलग दिशाओं में पुल के किनारे पर झूल गए। घायल को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना में गंभीर रूप से घायल हुए श्रवण कुमार वासी रूपनगर को को लोग उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिसे स्थानीय सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद हवलदार संजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच और दोनों वाहनों के चालकों के बयान के बाद इस घटना संबंधी जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- कैंटर चालक की लग गई थी आंख
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कैंटर चालक की आंख लग गई थी। लोगों ने कहा कि चाहे सरकार ने बाईपास निकाला है, फिर भी भारी वाहन अभी भी इस कम चौड़ाई वाले ओवरब्रिज से निकलते हैं। उन्होंने ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने या अन्य हल निकालने की मांग की है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक बस भी एक अन्य वाहन से टक्कर होने के बाद ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़कर नीचे लटक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed