{"_id":"6af629bfa7b71b1fa80d5038","slug":"mohali-will-be-developed-as-a-model-of-growth-for-punjab-dc-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4472-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली को पंजाब के विकास मॉडल के रूप में करेंगे विकसित : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली को पंजाब के विकास मॉडल के रूप में करेंगे विकसित : डीसी
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर सख्ती, ट्रैफिक सुधारने के लिए खुद करेंगे सड़कों का निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। मोहाली को पंजाब के विकास मॉडल के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यह बात नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचलवाल ने पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से पहली मुलाकात में कही। उन्होंने कहा कि मोहाली आईटी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। यहां की अच्छी पहल पूरे पंजाब के लिए मिसाल बन सकती है।
डीसी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक जनगणना के तहत स्व-गणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग की अपील की। मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन भी 11 दिसंबर तक चलेगा। पात्र युवाओं से वोट बनवाने और सूची में नाम जांचने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और बिना मंजूर नक्शों के बनी इमारतों पर सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण भी किया जाएगा। जीरकपुर, खरड़ और लांडरां की सड़कों पर ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिए वह अगले सप्ताह खुद निरीक्षण करेंगे। पुलिस और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ मिलकर यातायात सुधारने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
डीसी ने नशे, बिल्डरों की ओर से फ्लैटों का कब्जा देने में देरी और अवैध इमिग्रेशन कंपनियों की धोखाधड़ी पर भी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि लोग बिना बिचौलिए सीधे उनके कार्यालय में अपनी समस्याएं रख सकते हैं। अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और काम का मूल्यांकन जमीनी परिणामों के आधार पर किया जाएगा।