{"_id":"6af6296d24ce210a31074012","slug":"draft-electoral-roll-for-punjab-released-names-can-be-added-until-december-11-mohali-news-c-71-1-mli1011-148809-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
विज्ञापन
4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम सूची, पात्र नागरिकों से नाम जांचने की अपील
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नयागांव। निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को पंजाब की प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस संबंध में पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंदिता मित्रा ने चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा से एडवोकेट एनके वर्मा, कांग्रेस से किंगरा, अकाली दल से एडवोकेट कलेर और आम आदमी पार्टी से फेरी सोफत शामिल हुए।
निर्वाचन आयोग ने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियों में सुधार करवाने का अवसर दिया है। इसके तहत 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
भाजपा प्रतिनिधि एडवोकेट एनके वर्मा ने कहा कि पंजाब में एसआईआर की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई है। इसके बावजूद जिन पात्र नागरिकों के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हैं, वे फॉर्म नंबर 6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार के लिए फॉर्म नंबर 8 भरना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।