{"_id":"68b1dc788f36aed551064975","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-near-a-drain-under-suspicious-circumstances-mohali-news-c-71-1-mli1010-132923-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: संदिग्ध हालात में नाले के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: संदिग्ध हालात में नाले के पास मिला युवक का शव
Fri, 29 Aug 2025 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
विजय कुमार की फाइल फोटो
परिवार ने जताई हत्या की आशंका, शव के पास मिले पिस्टल के दो कारतूस
-सिर, गर्दन व पीठ पर चोट के निशान, एक हफ्ते पहले काम की तलाश में आया था मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-91 से चप्पड़चिड़ी को जाने वाले मार्ग पर नाले के पास सुनसान एरिया के पास झाड़ियों से एक युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। शव पर चोट के निशान हैं। परिवार इसे हत्या बता रहा है लेकिन पुलिस हादसा मान रही है। मृतक युवक की 19 वर्षीय विजय कुमार है। वह गांव जगतपुरा का रहने वाला था और एक हफ्ते पहले ही काम की तलाश में यूपी के जिला उन्नाव से मोहाली आया था। मृतक के भाई सागर ने उसकी मंगेतर व उसके परिवार पर हत्या के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे किसी राहगीर ने शव को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना के बाद एसएचओ बलौंगी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। हादसे व हत्या की वजह को जानने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम मौके से कुछ सैंपल एकत्र करके ले गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विजय कुमार के भाई सागर ने बताया कि कुछ महीने पहले विजय की मंगनी हुई थी। उसकी मंगेतर भी जगतपुरा की रहने वाली है। एक हफ्ते पहले वह काम की तलाश में मोहाली आया था। सेक्टर-85 में उसके काम की बात भी बन गई थी। सागर ने बताया कि शुक्रवार को शाम विजय उसकी मंगेतर की बड़ी बहन को साइकिल पर घर छोड़कर आया था लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। अगले साल उसकी शादी होनी थी। शुक्रवार सुबह यूपी से उसे फोन आया कि विजय की हत्या हो गई है। उसके परिवार को यूपी उसकी मंगेतर ने फोन करके सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची जिन्होंने शव को कब्जे में लिया। विजय के पीठ, सिर व गर्दन पर चोट के निशान हैं। फिलहाल शव मॉर्चरी में रखवाया गया है। जांच में पता चला है विजय जब दो साल का था तब ही उसकी मां की माैत हो गई थी।
शव के पास मिले पिस्टल के दो खोल
पुलिस फिलहाल इसे सड़क हादसा मान रही है लेकिन शव के पास से पिस्टल के दो खोल बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बॉडी पर कोई भी गन इंजरी नहीं है। सवाल है कि यह पिस्टल के खोल बॉडी के पास कहां से आए। बॉडी पर चोट के निशान भी हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
कोट्स
फिलहाल समझ नहीं आ रहा है कि यह हत्या है या हादसा। बॉडी पर कुछ निशान मिले हैं लेकिन वह बुलेट शॉट नहीं है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई जा रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि हादसे की वजह से मौत हुई है। मौत के कारणों को जांचा जा रहा है।
कुलवंत सिंह, एसएचओ थाना बलौंगी