फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire safety at risk during the festive season; 77 firefighter positions vacant in the fire department.

Mohali News: त्योहारों पर आग से सुरक्षा खतरे में, दमकल विभाग में 77 दमकल पद खाली

Fri, 30 Oct 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fire safety at risk during the festive season; 77 firefighter positions vacant in the fire department.
तीन साल से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लंबित, शहर का दायरा और इमारतें बढ़ीं, लेकिन विभाग में कर्मचारियों की कमी
विज्ञापन


मोहाली। शहर में त्योहारों की रौनक के बीच आग से सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बाजारों में भीड़ बढ़ रही है, दुकानों से लेकर घरों तक सजावट हो रही है और शहर की ऊंची इमारतें लगातार आसमान छू रही हैं, लेकिन आग बुझाने वाली व्यवस्था की ताकत कर्मचारियों की कमी से कमजोर पड़ रही है। मोहाली के दमकल विभाग में स्वीकृत 141 पदों में से 77 पद खाली पड़े हैं। यानी जरूरत के मुकाबले आधे से ज्यादा पदों पर कर्मचारी ही नहीं हैं। त्योहारों के इस मौसम में कर्मचारियों की कमी और आधुनिक उपकरणों की जरूरत ने अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दमकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार 80 स्वीकृत फायरमैन के पदों में से केवल छह पर स्थायी कर्मचारी तैनात हैं, जबकि 32 कर्मचारी आउटसोर्स या अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं। इस श्रेणी में 42 पद खाली हैं। इसी तरह 24 चालक पदों में से 10 खाली हैं। 10 सब-फायर ऑफिसर पदों में पांच और 24 लीडिंग फायरमैन पदों में 18 रिक्त हैं। दोनों स्वीकृत फायर स्टेशन ऑफिसर पद भी खाली हैं। सहायक मंडलीय अग्निशमन अधिकारी का एक पद भरा हुआ है। इन छह श्रेणियों में विभाग के पास 20 स्थायी और 44 आउटसोर्स या अनुबंध कर्मचारी हैं। मोहाली में फेज-1 और सेक्टर 78 में दो दमकल केंद्र हैं। यहां चौबीसों घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती रहती है। तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र, ऊंची इमारतों और त्योहारों के दौरान बढ़ती गतिविधियों के बीच कर्मचारियों तथा आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता का महत्व और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ऊंची इमारतों के लिए खास इंतजाम की जरूरत
विभाग के पास 18 वाहन हैं। इनमें सात बहुउद्देश्यीय दमकल वाहन, तीन बचाव दमकल वाहन, एक उन्नत बचाव वाहन, दो छोटे दमकल वाहन, एक वाटर बाउजर, एक ब्रोंटो स्काईलिफ्ट हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और चार त्वरित प्रतिक्रिया वाहन शामिल हैं। हाल में 500 लीटर क्षमता वाले दो वाहन भी प्राप्त हुए हैं। हालांकि, 100 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए 90 और 104 मीटर ऊंचे हवाई अग्निशमन प्लेटफॉर्म की जरूरत जताई गई है। वर्ष 2022-23 में शुरू हुआ इन प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव अभी गमाडा के विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रत्येक पाली में दोनों दमकल केंद्रों से दो-दो दमकल वाहन निकालने के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध हैं। बड़ी घटनाओं में जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी से भी मदद ली जाती है। कर्मचारियों की भर्ती जल्द होने की उम्मीद है। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, निदेशक, पंजाब अग्निशमन सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed