{"_id":"68ed5290108e306b290f9505","slug":"the-agency-took-back-the-hearing-aids-received-three-months-ago-the-poor-laborer-complained-to-the-ssp-mohali-news-c-71-1-mli1012-134534-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन महीने पहले मिली हियरिंग मशीन एजेंसी ने ली वापस, गरीब मजदूर ने एसएसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन महीने पहले मिली हियरिंग मशीन एजेंसी ने ली वापस, गरीब मजदूर ने एसएसपी को दी शिकायत
विज्ञापन
मोहाली। निजी कंपनी में काम करने वाले नंद किशोर नौटियाल से चंडीगढ़ की सेक्टर-33डी स्थित ईको हियरिंग सोल्यूशन्स एजेंसी ने उनकी हियरिंग मशीन जबरन छीन ली है। यह मशीन उन्हें ईएसआईसी की सिफारिश पर मिली थी। घटना के बाद नंद किशोर ने एसएसपी मोहाली को शिकायत की है। इस पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और एसपी दिलप्रीत सिंह को मार्क किया और फेज-1 थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह को जांच सौंप दी गई है।
नंद किशोर पिछले नौ साल से ईएसआई योजना के सदस्य हैं और नियमित योगदान देते रहे हैं। उन्हें सुनने में समस्या थी और पीजीआई चंडीगढ़ तथा सिविल अस्पताल मोहाली के डॉक्टरों ने हियरिंग मशीन की सिफारिश की थी। उन्होंने इसे पाने के लिए कई महीनों तक ईएसआईसी और अधिकारियों के चक्कर लगाए थे।
जुलाई में मिली थी हियरिंग मशीन
जुलाई 2025 में ईएसआईसी ने नंद किशोर को चंडीगढ़ सेक्टर-33डी स्थित एजेंसी जाने की सलाह दी। उन्होंने एजेंसी से मशीन ली, लेकिन 28 सितंबर को एजेंसी के मालिक ने उन्हें फोन करके मशीन अपडेट के लिए बुलाया और वहां उनकी मशीन जबरन ले ली। जब कारण पूछा गया तो कहा गया कि ईएसआईसी ने भुगतान नहीं किया और जब तक भुगतान नहीं होगा, मशीन वापस नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
नंद किशोर ने इसे गरीब मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार बताया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि ईएसआईसी, एजेंसी और पंजाब हेल्थ सिस्टम के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें उनकी हियरिंग मशीन तुरंत लौटाई जाए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।