{"_id":"6aeceb67b03e1f39a60d1e86","slug":"the-aap-staged-a-protest-against-the-congress-over-dalit-issues-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4341-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दलित मुद्दों को लेकर आप ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दलित मुद्दों को लेकर आप ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया जलप्रयोग, रणजीत सिंह तरखान माजरा को न्याय दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। दलितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दलित नेता रणजीत सिंह तरखान माजरा पर कथित हमले और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जब कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए जलप्रयोग किया। इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव पैदा हो गया। इस मौके पर खरड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पंजाब युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि कांग्रेस के 40 वर्षों से जुड़े एक वरिष्ठ दलित कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट और जातिवादी टिप्पणी गंभीर मामला है। कांग्रेस को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राहुल गांधी से पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। गोल्डी ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और जातिगत भेदभाव के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।