{"_id":"67744e5468cc9366660f200b","slug":"terrorist-landa-rindas-associate-sent-to-judicial-custody-mohali-news-c-71-1-mli1005-123823-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आतंकी लंडा, रिंदा के साथी को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आतंकी लंडा, रिंदा के साथी को न्यायिक हिरासत में भेजा
Sat, 01 Feb 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 01 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा और हरविंदर सिंह रिंदा के साथी जतिंदर सिंह को मोहाली अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया। अब मामले की सुनवाई 13 जनवरी को होगी।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एनआईए ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसे अदालत ने छह दिन के रिमांड पर भेजा था और सोमवार को फिर अदालत में पेश किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सरकार के आदेश पर 2023 में आतंकी लखबीर सिंह लंडा और हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि वह कारोबारियों से फिरौती की भी मांग करता और और बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठनों के लिए भारत में नशा तस्करी करता था।
इसके अलावा, आरोपी देश में आतंकी हमले करने और देश का माहौल खराब करने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थों की तस्करी भी करता था। इसके लिए पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों से मदद ली जाती थी। संवाद