फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   team agree- one company tke Gunda tax

टीम ने माना- एक कंपनी वसूल रही है गुंडा टैक्स

Tue, 19 Nov 2019 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
team agree- one company tke Gunda tax
डेराबस्सी। क्रशर जोन मुबारिकपुर व हंडेसरा में हरियाणा से आने वाले कच्चे माल पर खनन माफिया की ओर से गुंडा टैक्स वसूलने के मामले में डीसी गिरिश दयालन की ओर से गठित जांच टीम ने मौके का दौरा करके जांच की। एसडीएम हिमांशु जैन के नेतृत्व में आई टीम ने जांच में माना कि एक रॉयल्टी कंपनी यहां गुंडा टैक्स वसूल रही है। जांच टीम ने पुलिस को मौके पर ही गुंडा टैैक्स वसूल रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की हिदायत की लेकिन पुलिस ने देर शाम तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई केस नही दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु जैन ने कहा कि जांच में दीपक मोंगा का नाम सामने आया है। उसे सम्मन जारी करके जांच टीम के आगे पक्ष रखने के लिए कहा जाएगा। उन्हें क्रशर मालिकों व मॉल लाने वाले गाड़ियों के चालकों के पास से गुंडा टैक्स वसूलने वाले कुछ अज्ञात लोगों के फोटो, वीडियो व गाड़ियों के नंबर मिले हैं। इसके आधार पर टीम ने पुलिस को केस दर्ज करने की हिदायत करते हर समय पर दोनों क्रशर जोन में चौकसी रखने की हिदायत देते हुए ऐसे किसी भी व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

टीम ने खनन विभाग के अधिकारियों पर माइनिंग माफिया की मदद करने व गुंडा टैक्स के लिए दबाव बनाने के लिए दोनों जोन में बीते दिनों की गई कार्रवाई के तहत सील किए क्रशरों के खिलाफ बनाई पूरी रिपोर्ट मांगी है कि किस आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने मौके पर क्रशर मालिकों को अपना मोबाइल नंबर देते भविष्य में कोई गुंडा टैक्स वसूलने की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं मौके पर ही हरियाणा से कच्चा मॉल लाने वाली गाड़ियों को चालू करवाया जिसके बाद में क्रशर मालिकों ने तीन दिन बाद अपनी हड़ताल खत्म कर क्रशर खोल दिए। उन्होंने मामले में ढील बरतने वाले माइनिंग अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करके रिपोर्ट में हवाला देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया की मदद करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई न हुई तो करेंगे संघर्ष
क्रशर एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत बांसल, उपप्रधान रणजीत सिंह तेजा, बीडी गुप्ता, मोहन अग्रवाल सहित अन्य ने बताया कि जांच टीम के भरोसे बाद में उन्होंने अपने काम फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि गुंडा टैक्स मांगने पर माफिया की मदद करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे अपना संघर्ष फिर शुरू करेंगे।
गुंडा टैक्स में बेवजह घसीटा जा रहा नाम
बात करने पर दीपक मोंगा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते कहा कि उनका नाम गुंडा टैक्स में बेवजह घसीटा जा रहा है। उनकी राकेश चौधरी एंड कंपनी जिसमें वह पार्टनर है, ने जिला मोहाली, पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में बोली के तहत माइंस का ठेका लिया है जिनकी वातावरण क्लीयरेंस की मंजूरी आना बाकी है। वह तो अलॉट हुई माइंस में चोरी रोकने के लिए पहरा दे रहे हैं।
24 घंटे में केस दर्ज न किया तो होगी कार्रवाई : एसडीएम
जांच टीम ने पुलिस को मौके पर गुंडा टैक्स वसूलने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की हिदायत की थ। लेकिन पुलिस की ओर से देर शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। इस बारे में थाना प्रभारी गुरवंत सिंह ने कहा कि क्रशर एसोसिएशन या खनन विभाग की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही केस दर्ज किया जाएगा। वहीं जांच अधिकारी एसडीएम हिमांशु जैन ने कहा कि अगर अगले 24 घंटे में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जांच टीम में शामिल अधिकारी ही गुंडा टैक्स देने के लिए डाल रहे दबाव : क्रशर मालिक
जांच टीम में जिला माइनिंग अधिकारी गुरप्रीत सिंह, खनन विभाग के एसडीओ लखबीर सिंह व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्हें देखकर पीड़ित क्रशर मालिक भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये ही गुंडा टैक्स देने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित क्रशर मालिकों ने कहा कि वे जब भी इन अधिकारियों को गुहार लगाते हैं तो वे गुंडा टैक्स वालों से समझौता करने के लिए मोहाली के फेज-11 में एक कोठी में जाकर समझौता करने के लिए दबाव बनाते हैं। इस पर जांच अधिकारियों ने खनन अधिकारियों की मौके पर ही खिंचाई करके अपनी रिपोर्ट में इसका हवाला देने की बात कही।

गांववासियों ने मालवा क्षेत्र के एक कांग्रेसी विधायक का लिया नाम
जांच टीम के पहुंचने का पता लगने पर क्रशर जोन के साथ स्थित ककराली व अन्य गांवों के बड़ी गिणती ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने कहा कि यह सब कुछ मालवा क्षेत्र के एक कांग्रेसी विधायक के इशारे पर हो रहा है। इसके अलावा इसमें अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। पहले भी इस इलाके में उक्त कांग्रेसी नेता की ओर से गुंडा टैक्स वसूलने का कोशिश की गई थी लेकिन उस समय क्रशर व अन्य की ओर से संघर्ष करने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस समय के तत्काल एसडीएम परमजीत सिंह, तत्काल डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह बल व थाना प्रभारी सर्बजीत चीमा का तबादला करते हुए विभागीय जांच खोल दी थी।
जांच अधिकारी एसडीएम हिमांशु जैन को गुंडा टैक्स वसूलने के बारे में बयान दर्ज करवाते हुए क्रशर मालिक।
-जांच टीम द्वारा दोबारा गुंडा टैक्स की समस्या न आने का भरोसा देने के बाद हड़ताल खोलने का ऐलान करते क्रशर मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed