{"_id":"6a402ea11614cdbb7103ee3e","slug":"taking-this-step-of-my-own-free-willfemale-student-found-hanging-in-her-room-after-leaving-a-note-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144059-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अपनी मर्जी से उठा रही हूं कदम... लिख छात्रा कमरे में फंदे से लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अपनी मर्जी से उठा रही हूं कदम... लिख छात्रा कमरे में फंदे से लटकी
विज्ञापन
खरड़। न्यू अमन सिटी के रणजीत नगर में किराए के मकान में रह रही बहरा विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान लुधियाना जिले के लालटन कलां निवासी करीना के रूप में हुई है। यह दुखद घटना 25 जून को शाम करीब 5.30 बजे सामने आई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें छात्रा ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है।
करीना न्यू अमन सिटी के मकान-97 की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में रहती थी। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, करीना की रूममेट ने उनके परिवार को फोन पर सूचना दी। उसने बताया कि करीना ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कमरा अंदर से बंद था। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे। खरड़ सिटी पुलिस टीम ने मकान मालिक की मौजूदगी में कमरे की कुंडी तोड़ी।
पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। जांच के दौरान करीना का शव पंखे से लटका हुआ मिला। शव को सरकारी अस्पताल खरड़ के मुर्दाघर में रखा गया है। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला। उसने किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मृतका के पिता जयपाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। उन्होंने किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही।