{"_id":"5e6fe8d38ebc3ea7e5605ccc","slug":"suspected-corona-patient-found-in-kharar-admitted-in-hospital-mohali-news-pkl369770977","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव, पंचकूला और मोहाली में दो मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव, पंचकूला और मोहाली में दो मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
Tue, 17 Mar 2020 11:03 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली

Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में भर्ती कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। इनमें एक मरीज कुछ दिन पहले ही कतर की यात्रा से लौटा है। उसे खांसी की शिकायत थी। वहीं दूसरा मरीज बंगलूरू से चंडीगढ़ आया है, जिसे सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। उधर, जीएमसीएच में भर्ती मरीज की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
जबकि यूएस के रहने वाले उस विदेशी नागरिक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है जो पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड से रविवार को भाग गया था। बाद में उसे जीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रख गया था, जहां से उसके जांच का नमूना पीजीआई भेजा गया था। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना के 20 संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

29 वर्षीय महिला को कोरोना वायरस के संदेह में
खरड़। सिंगापुर से खरड़ वापस आई एक 29 वर्षीय महिला को कोरोना वायरस के संदेह में सोमवार को सरकारी अस्पताल में अलग वार्ड में दाखिल किया है। सरकारी अस्पताल खरड़ के एसएमओ डाक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि यह महिला सिंगापुर से 26 फरवरी को आई थी और उसी समय स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा उसका चेकअप करके उससे पूरी जानकारी ली थी।
उस समय ऐसा कोई लक्षण नहीं पाया गया था। उस समय विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने उसे अपने घर में 14 दिन रहने की सलाह दी थी। इस दौरान यह महिला बिल्कुल ठीक-ठाक रही। पिछले एक-दो दिनों से इस महिला को खांसी-जुकाम आदि की शिकायत थी। महिला का अस्पताल में डाक्टर सीपी सिंह तथा डाक्टर ईशान शर्मा की टीम ने चेकअप किया और उससे पूरी जानकारी ली। महिला के सैंपल लेकर पीजीआई चंडीगढ़ भेजे गए हैं। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आएगी।
उन्होंने बताया कि इस मरीज को अस्पताल के एक अलग वार्ड में रखा गया है। मरीज का चेकअप करने के लिए डाक्टर तथा स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाई गई है। इस वार्ड में डाक्टर और स्टाफ नर्स के अलावा कोई अन्य दाखिल नहीं हो सकेगा। मरीज को खाने पीने का सामान आदि अस्पताल द्वारा मुहैया करवाया जाएगा। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि संबंधित मरीज को कोरोना वायरस है या नहीं।

सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का आया संदिग्ध केस
पंचकूला। पंचकूला में सोमवार को स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला सामने आया। सेक्टर- 20 की रहने वाली एक 80 वर्षीय महिला सिविल अस्पताल सेक्टर- 6 में मेडिकल जांच के लिए पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद उसे स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का संदेह था।
सिविल अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि यह स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला है। यहां से लिए नमूनों को पुष्टि के लिए पीजीआई भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर -20 की रहने वाली अस्सी वर्षीय बुजुर्ग महिला बुखार के बाद अस्पताल पहुंची।
इस दौरान महिला को सांस लेने की तकलीफ की बात सामने आई। इस पर महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। भर्ती किए जाने के बाद महिला का इलाज किया गया। नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पीजीआई सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।