{"_id":"679fd41c6914382f030227ce","slug":"students-arrived-for-nmms-and-pstse-exams-mohali-news-c-71-1-pk11004-125097-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एनएमएमएस और पीएसटीएसई की परीक्षा के लिए पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एनएमएमएस और पीएसटीएसई की परीक्षा के लिए पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन
मोहाली। शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) और पंजाब स्टेट टैलेंट सर्च एग्जाम (पीएसटीएसई) के लिए मोहाली में 10 केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस संबंधी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गिन्नी दुग्गल ने बताया कि पूरे राज्य में 301 परीक्षा केंद्र बने, जबकि मोहाली में दस। इन दोनों स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए राज्य के 88,724 प्रतिभागियों ने आवेदन किया। स्कॉलरशिप परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया था। हर जिला के डीईओ को परीक्षा के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
यह परीक्षा 8वें स्तर पर होती है और इसके लिए 47, 534 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया। एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा में मेरिट के आधार पर 2210 विद्यार्थी का चयन स्कॉलरशिप के लिए किया जाएगा। इसके बाद उन्हें 9वीं क्लास से लेकर 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपये की स्कॉलरशिप राशि सीधे खाते में आएगी। 10वीं क्लास में होने वाली पीएसटीएसई स्कॉलरशिप के लिए राज्य भर से 41, 190 स्टूडेंट्स के आवेदन प्राप्त हुए। इस स्कॉलरशिप में मेरिट के आधार पर 500 स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देने का कोटा निर्धारित है।
मोहाली में 10 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थी
मोहाली में विद्यार्थियों ने 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है, इनमें शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6, बीएमएस गर्ल्स खालसा स्कूल खरड़, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़, एसएस जैन पब्लिक स्कूल डेराबस्सी, एएआर जैन पब्लिक स्कूल डेराबस्सी, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल डेराबस्सी, स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी, एनएन मोहन डीएवी डेराबस्सी शामिल थे।
विज्ञापन
कोट
एनएमएमएस और पीएसटीएसई स्कॉलरशिप के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम मार्च के पहले हफ्ते में आने का अनुमान हैं। -डॉ. गिन्नी दुग्गल, जिला शिक्षा अधिकारी