फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strong storm and rain wreaked havoc, trees fell on electric wires and cars

Mohali News: तेज आंधी और बारिश का कहर, बिजली की तार और कार पर गिरे पेड़

Mon, 08 May 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 08 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Strong storm and rain wreaked havoc, trees fell on electric wires and cars
तेज आंधी और बारिश का कहर, बिजली की तार और कार पर गिरे पेड़
विज्ञापन

सुबह छह बजे हुई ठिठुरन, दोपहर को तेज धूप ने छुड़ाए लोगों के पसीने, फेज-70 और फेज-2 के लोगों ने की टूटे पेड़ हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। शहर में सुबह छह बजे चली तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण शहर में कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। इस तेज आंधी के कारण कई जगह टूटकर पेड़ बिजली की तार और घर के बाहर खड़ी का पर गिरने से लोगों का नुकसान हो गया। कई हिस्सों में पेड़ और टहनियां टूटकर घरों में और सड़कों के बीच आ गिरीं। सेक्टर-70 और फेज-2 में पेड़ टूटकर कार पर गिर गया, जबकि फेज-2 में ही बिजली की तार और वाटर सप्लाई विभाग के मेन गेट पर एक पेड़ जा गिरा। इसके बाद दोपहर को तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने से काफी दिक्कत हुई।


इतना ही नहीं सेक्टर-71, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8, शॉपिंग स्ट्रीट फेज-5, फेज-3-5, फेज-11 में भी पेड़ टूटकर मेन रोड पर आ गिरे। वहीं, फेज-6 में एक पेड़ जड़ से उखड़कर मकान नंबर-147 के गेट तक जा गिरा। कुंभड़ा-सोहाना रोड पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिरी और पनकॉम लाइट प्वाइंट पर पेड़ का एक बड़ा तना गिर गया। हालांकि किसी जानी नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है। इस आंधी के बाद तेज बारिश भी हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। इस मौके पर पहुंची नगर निगम की टीमों ने बारी-बारी से पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे कुछ पेड़ों को हटवाया।
विज्ञापन



निगम ने मांग की अनसुनी, परेशान हो रहे लोग

शहर में सड़कों के किनारे ऐसे कई पेड़ हैं जो जड़ से खोखले हो चुके हैं। इनके कभी भी गिरने का अंदेशा पहले भी कई समाजसेवी जता चुके हैं। लेकिन चेतावनी के बावजूद नगर निगम ने इन्हें नहीं कटवाया। इसे लेकर कल्याणकारी महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एनएस कलसी ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र भी लिखा था। इसमें कहा था कि शहर में लगे कई पेड़ जड़ से खोखले हो गए हैं, उन्हें काटा जाना चाहिए, ताकि इनके गिरने से कोई नुकसान न हो। पहले भी शहर में आंधी-तूफान आने से कई विशाल पेड़ गिर गए हैं। इनसे गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंच चुका है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। परिणामस्वरूप शहर के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। हाल ही में हुई कंफेडरेशन ऑफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई थी। इसमें पेड़ों का ऑडिट करवाने की मांग की गई थी, लेकिन वो भी अभी तक अमल में लाते हुए नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed