फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   strike, city is getting the dirt, everywhere politics on garbage in mohali

मोहाली में हर जगह गंदगी, कूड़े पर हो रही है राजनीति

Fri, 08 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Fri, 08 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
strike, city is getting the dirt, everywhere politics on garbage in mohali
मोहाली में कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
आठ दिनों से चली आ रही सफाई मुलाजिमों की अनिश्चित कालीन हड़ताल ने शहर की खूबसूरती पर ग्रहण लगा दिया है। हर जगह कूड़े के ढेर ही नजर आ रहे हैं। वहीं, बारिश होने से अब कूड़े से बदबू उठने लगी है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि मुलाजिमों की हड़ताल खत्म करने के मामले को लेकर न तो निगम और न ही प्रशासन के अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कूड़े पर शहर में राजनीति शुरू हो गई है। एक-दूसरे पर बयानबाजी कर लेकर नेता खूब प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वीरवार को सभी सफाई मुलाजिम नगर निगम भवन में इकट्ठे हुए। साथ ही सरकार व निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान मुलाजिमों ने कोई भी काम नहीं किया। इसके बाद रैली को सीनियर मुलाजिम नेता सज्जन सिंह, रघबीर सिंह, सोहन सिंह व पवन गोडयाल ने संबोधित किया। साथ ही सरकार का पुतला जलाया गया। सफाई मुलाजिमों ने कहा कि सरकार व निगम अधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, मेयर कुलवंत सिंह का कहना है कि जो मुलाजिमों की मांगें हैं। वह सरकार स्तर की है। ऐसे में वह इन मांगों को पूरा नहीं कर सकते हैं। वह मुलाजिमों के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल वीआईपी गलियों में हो रही सफाई
भले ही शहर के लोग सफाई मुलाजिमों की हड़ताल से परेशान हैं, लेकिन वीआईपी लोगों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं है। वीआईपी एरिया में रात में सफाई मुलाजिमों को लगाकर सफाई करवाई जा रही है।

डीसी ने बुलाई थी मीटिंग
पता चला है कि डीसी ने हड़ताल पर चल रहे सफाई मुलाजिमों की वीरवार दोपहर दो बजे मीटिंग बुलाई थी। लेकिन मुलाजिमों के सीनियर नेता अन्य मीटिंग में शामिल होने के लिए अमृतसर चले गए थे। इस कारण डीसी के साथ मीटिंग नहीं हो पाई।

मेयर तुरंत बुलाएं हाउस की मीटिंग
शहर की खस्ता हाल चल रही सफाई के मामले में कांग्रेसी पार्षद कुलजीत सिंह बेदी भी मैदान में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि सफाई का मामला गंभीर है। इस मामले के समाधान के लिए मेयर को तुरंत हाउस की बैठक बुलानी चाहिए। ताकि लोगों को गंदगी से निजात दिलाई जा सके। वहीं, उन्होंने सफाई मुलाजिमों से मांग की है कि वह अपने संघर्ष को तेज करने के लिए दूसरा विकल्प चुनें। शहरवासियों के गुस्से का कारण न बनें। इसके साथ उन्होंने अकाली-बीजेपी पार्षदों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म करवाने में उन्हें मदद करनी चाहिए थी। क्योंकि सरकार उनकी है। ऐसे में अब उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।


क्या कहते हैं नेता अधिकारी
हर हाल में करवाई जाएगी सफाई
सफाई मुलाजिम एसोसिएशन के सीनियर नेताओं की स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल जोशी के साथ अमृतसर से मीटिंग में चल रही है। उम्मीद है कि हड़ताल खत्म हो जाएगी। हालांकि निगम शहर को साफ करवाने के लिए अपनी तरफ से प्लान तैयार कर रहा है। हर हाल में शहर को साफ करवाया जाएगा।
-उमाशंकर गुप्ता, निगम कमिश्नर

मोहाली में नहीं खत्म करेंगे हड़ताल
भले ही हमारी पंजाब स्तर पर हड़ताल खत्म हो जाती है। लेकिन हम मोहाली में हड़ताल को निगम स्तर की मांगों को पास करवाने के बाद ही खोलेंगे।
-पवन गोडयाल, सफाई मुलाजिम एसोसिएशन के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed