फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three schools receive bomb threat emails; panic ensues

Mohali News: तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल, मचा हड़कंप

Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three schools receive bomb threat emails; panic ensues
शिवालिक, पैरागन और ज्ञान ज्योति स्कूल को सुबह मिले मेल; 1:11 बजे धमाके का दावा, तलाशी में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आने पर बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। शहर के तीन स्कूलों- शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागन इंटरनेशनल स्कूल और ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल को सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल में दोपहर 1:11 बजे स्कूलों को निशाना बनाने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने तीनों स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि तीनों स्कूलों को सुबह करीब 8:30 बजे धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर दिया। पुलिस टीमों के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को स्कूलों में भेजा गया। टीमों ने स्कूल परिसरों के अलावा आसपास के क्षेत्रों की भी जांच की।
एंट्री-एग्जिट पॉइंट किए सील
सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुरक्षा टीमों ने कक्षाओं, गलियारों, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद स्कूलों में सामान्य शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहीं। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि ईमेल में जिन स्थानों का उल्लेख किया गया था, उनकी गहन जांच की गई। ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के साथ धमकी की सत्यता की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

साइबर टीम भी जांच में जुटी
पुलिस धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है। ईमेल किस सिस्टम या स्थान से भेजा गया, इसका पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ईमेल के पीछे किसी एक व्यक्ति या समूह की भूमिका है या नहीं।अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को धमकियां
मोहाली में स्कूलों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल और संदेश सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्कूल परिसरों की तलाशी लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करती रही हैं। बार-बार धमकी भरे संदेश सामने आने से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और विद्यार्थियों में चिंता बढ़ रही है। पुलिस अब नए मामले में ईमेल के स्रोत तक पहुंचने और धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने क्या किया
स्कूलों के प्रवेश और निकास द्वारों को सील किया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने जांच की। स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा मंजूरी के बाद सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। धमकी भरे ईमेल की साइबर जांच शुरू की गई। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed