फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   steal a car and go to himachal, with the help of cctv footage accused arrest

मोहाली से जीप चोरी कर ले गए हिमाचल, बेचने से पहले ही कैमरे ने खोल दी पोल

Fri, 27 Sep 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
steal a car and go to himachal, with the help of cctv footage accused arrest
मोहाली। शहर से सटे गांव बलौंगी में वीरवार को एक नया मामला सामने आया है। गांव में किराए पर रहने वाले दो किराएदार कुछ दिन पहले महिंद्रा पिकअप चोरी करके हिमाचल प्रदेश ले गए। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपी अजय सिंह मूल निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) तथा गुरदीप सिंह उर्फ गिन्नी निवासी गांव खेड़ी (घड़ुआं) के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी जीप को चोरी करके सीधा कांगड़ा ले गए थे। जहां पर वे जीप को बेचने की तैयारी में थे। जैसे ही पुलिस को पता चला तो पुलिस ने जीप को कांगड़ा से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इस बारे में बलौंगी थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुखपाल सिंह निवासी दशमेश कालोनी बलौंगी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी महिन्द्रा पिकअप 22 सितंबर को चोरी हो गई थी। पुलिस ने जीप चोरी संबंधी अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी। उक्त जीप चोरी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी जिसकी वजह से पुलिस को जीप चोरों के बारे में पता लगाना आसान हो गया था। पुलिस के मुताबिक जीप चोरी करने वाले दोनों आरोपियों में से एक आरोपी अजय मोहाली के वेरका मिल्क प्लांट में नौकरी करता है। यहां गांव बलौंगी में दोनों आरोपी किराएदार के तौर पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed