फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Startup fund will boost economy, technology will increase

Mohali News: स्टार्टअप फंड से अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति, टेक्नोलाॅजी बढ़ेगी

Sun, 02 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Startup fund will boost economy, technology will increase
मोहाली। बजट में स्टार्टअप फंड में दस हजार करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा और टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा देने की घोषणा से सभी के चेहरे खिल गए हैं। ज्यादातर युवाओं का फोकस ही अपने स्टार्टअप पर है। अब तक फंड की कमी से ऐसा नहीं हो पाता था। लेकिन अब जिस प्रकार का बजट में केंद्र ने पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव रुख दिखाया है उससे चीजें आसान हो सकती हैं। उद्यमियों का कहना है कि टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा देना और स्टार्टअप के लिए फंड देना दोनों घोषणाएं एक दूसरे से संबंधित हैं।
विज्ञापन


यह है स्टार्टअप्स का कहना
युवाओं का फोकस आईटी कंपनी खोलना
एजूकेशन हासिल करने वाले करीब 20 फीसदी युवाओं का टारगेट अपना काम करने का होता है। बेशक वह काम छोटा हो। दस हजार करोड़ स्टार्टअप फंड के लिए डालने का लाभ युवाओं को ही मिलेगा। इससे बैंक लोन आसानी से मिल सकेगा। जिससे काम में तेजी आ सकेगी। अब टेक्नोलाॅजी का जमाना है, इसलिए ज्यादातर युवाओं का फोकस भी आईटी कंपनी खोलना ही रहता है। -अमित कुमार, सरा थ्री, चंडीगढ़
विज्ञापन




उनको भी लाभ दें जो डॉलर्स लाते हैं

सरकार टेक्नोलॉजी में काफी अच्छा कर रही है। देखें तो यूएसए की कई बड़ी कंपनियां इंडियन ही चला रहे हैं। वास्तव में जिस प्रकार से विश्व में टेक्नोलाॅजी पर काम हो रहा है, खासतौर से एआई पर, जरूरी है कि यहां भी ऐसे वेंचर स्थापित हों। मुझको लगता है कि भारत में अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए अब उन उद्यमियों को भी कुछ लाभ देना चाहिए जो कि एक्सपोर्ट करते हैं और डाॅलर्स इंडिया में लाते हैं। -मानव गुप्ता, स्टाइलम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


नई घोषणाएं हैं शानदार

स्टार्टअप कई प्रकार के खोले जा रहे हैं। मसलन, इसमें छोटे वेंचर भी हैं और आईटी कंपनियां भी। वास्तव में सरकार ने टेक्नोलाॅजी को बढ़ाने के लिए और स्टार्टअप को गति देने के लिए जो नई घोषणाएं की हैं, वह शानदार हैं। इससे स्वरोजगार भी बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन युवाओं और नए स्टार्टअप को भी इसके माध्यम से स्वरोजगार की प्रेरणा मिलेगी। -सर्वकाम गुलाटी, फनविल, मोहाली

नए स्टार्टअप को सहारा मिलेगा

आईटी इंडस्ट्री तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। इसमें रोजाना कोई न कोई स्टार्टअप खुल रहे हैं। वास्तव में इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है। अब जरूरी है कि टेक्नोलाॅजी को ज्यादा से ज्यादा महत्व दिया जाए। दस लाख करोड़ के स्टार्टअप फंड से नए स्टार्टअप को सहारा मिलेगा। इसके साथ ही टेक्नोलाॅजी की दिशा में भी नए कदम उठाए जाएंगे। -शाम कुमार, डायरेक्टर, एरियल टेलीकाॅम प्राइवेट लिमिटेड

नई टेक्नोलाॅजी का उदय होगा
केंद्र सरकार ने बजट में टेक्नोलाॅजी को प्राथमिक रखा, यह बेहतरीन कदम है। इसके साथ ही दस लाख करोड़ रुपये का फंड स्टार्टअप्स के लिए तय किया, जिसकी अभी बेहद ज्यादा आवश्यकता थी। निश्चित तौर पर युवाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी और नई टेक्नोलाॅजी का उदय होगा। -कैप्टन विराट, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed