फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sports infrastructure will be excellent, ESI hospital will be upgraded

Mohali News: स्पोर्ट्स इन्फ्राॅस्ट्रक्चर होगा शानदार, अपग्रेड होंगे ईएसआई अस्पताल

Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sports infrastructure will be excellent, ESI hospital will be upgraded
स्पोर्ट्स इन्फ्राॅस्ट्रक्चर होगा शानदार, अपग्रेड होंगे ईएसआई अस्पताल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली। अब जिले का स्पोर्ट्स इन्फ्राॅस्ट्रक्चर शानदार होगा। इसके साथ ही मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा। जिसके तहत खरड़ और डेराबस्सी की ईएसआई डिस्पेंसरी को 30 और 100 बिस्तरों के अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा। यह घोषणा खान एवं भूविज्ञान, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने की।
उन्होंने मोहाली के शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह (शौर्य चक्र) सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने 2022 बैच के परेड कमांडर प्रीत कंवर सिंह डीएसपी के नेतृत्व में डीसी आशिका जैन और एसएसपी दीपक पारीक के साथ गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि राज्य ने 74 सार्वजनिक साइटों की नीलामी कर पंजाब माइनर मिनरल्स पॉलिसी 2023 को सफलतापूर्वक पेश किया है। अधिक राजस्व के लिए जल्द ही 100 अन्य साइटों को नीलामी में रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में पोटाश का भंडार होने की संभावना है, जो मिट्टी से निकाले जाने पर राज्य के राजस्व में और इजाफा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मोहाली में जल्द ही खेल बुनियादी ढांचे का उन्नयन होगा, जिसमें सेक्टर 78 के मल्टीपर्पज स्टेडियम में 9.19 करोड़ से 8 लेन 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक की स्थापना, सेक्टर 63 के सीनियर बलबीर सिंह इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 3.13 करोड़ से वैश्विक मानक एस्ट्रोटर्फ को बदलने के अलावा सेक्टर 63 और 78 स्टेडियम के खेल इनडोर हॉल में पीयू फ्लोरिंग बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed