फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SP Swaranjeet Singh was first in five kilometers

Mohali News: पांच किलोमीटर में एसपी स्वर्णजीत सिंह रहे प्रथम

Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
SP Swaranjeet Singh was first in five kilometers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लांडरां / बनूड़। नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत शहीद उधम सिंह स्टेडियम बनूड़ में इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह और समस्त स्टाफ के सहयोग से खेल समागम करवाया गया। इस खेल समागम में गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब मेमोरियल के बाबा गुरदेव सिंह, बाबा बंदा सिंह बहादुर बनूड़, पिंका जर्ग फिटनेस इन्फ्लुएंसर, स्वर्णजीत सिंह एसपी, मनजीत सिंह डीएसपी राजपुरा, रसविंदर सिंह डीएसपी मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे संत बाबा गुरदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 12 वर्ष के बच्चों से लेकर वृद्धों तक करीब 500 लोगों ने भाग लिया। इस दौड़ में एसपी स्वर्णजीत सिंह, संजीव वर्मा और एएसआई जसविंदर पाल पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इस खेल समारोह में भाग लेने वाले विजेताओं को संत बाबा गुरदेव सिंह कार सेवा, पिंका जर्ग, इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर आप नेता मास्टर गुरजीत सिंह कराला, कुलविंदर सिंह जंगपुरा, प्रधान ट्रक यूनियन बनूड़, धरमिंदर सिंह मान, जगदीश सिंह हरी, जसविंदर लाला खालौर, करमजीत सिंह हुल्का, सरपंच गुरचरण सिंह अबरावां, मनप्रीत सिंह धर्मगढ़, सरपंच ठेकेदार पप्पी कराली, सरपंच दलबीर सिंह कलौली जट्टां, लक्की संधू, भजन लाल, बलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहा परिणाम
इसी तरह, 10 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई, जिसमें राहुल बनूड़ पहले, अगमदीप राजपुरा दूसरे और जश्न बनूड़ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह, 12 से 20 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए आयोजित 400 मीटर दौड़ में शनि बनूड़ पहले, आकाशदीप दूसरे और अनमोल तीसरे स्थान पर रहे। 20 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए आयोजित 400 मीटर दौड़ में जोनी बस्सी ईशी खान पहले, नरेंद्र नडियाली दूसरे और सुनील बनूड़ तीसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में रजनी सूरजगढ़ प्रथम, सहजप्रीत कौर अजीजपुर दूसरे तथा मनसीरत बनूड़ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed