{"_id":"5db35a988ebc3e93b4347376","slug":"soon-open-petrol-pump-at-aerocity-road-site-sold-for-18-65-crores-mohali-news-pkl3549768136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोसिटी रोड पर जल्द खुलेगा पेट्रोल पंप, 18.65 करोड़ में बिकी साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोसिटी रोड पर जल्द खुलेगा पेट्रोल पंप, 18.65 करोड़ में बिकी साइट
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट, आईटी सिटी, एयरोसिटी और साथ लगते इलाके के लोगों को गमाडा ने दिवाली पर पेट्रोल पंप का तोहफा दिया है। यह पेट्रोल पंप अति आधुनिक होगा। इस पेट्रोल पंप पर रिटेल आउटलेट, रेस्टोरेंट, डिपार्टमेंटल स्टोर समेत कई सुविधाएं मिलेगी। यह अपनी तरह का मॉडल पेट्रोल पंप होगा। पेट्रोल पंप संबंधी बनाई गई नई पॉलिसी के बाद यह यह अलाटमेंट हुई है। प्रॉपर्टी की ई-नीलामी में एयरोसिटी के ब्लॉक एफ की यह पेट्रोल पंप साइट 18.65 करोड़ रुपये में बिकी है। इस साइट को इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने खरीदा है। इसका एरिया 4047 वर्ग मीटर है। अब वहां पर जल्दी ही पेट्रोल पंप स्थापित हो जाएगा जिससे जहां लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं इलाके की सड़कों पर वाहनों की भार भी कम होगा।
जानकारी के मुताबिक उक्त पंप को अति आधुनिक फिलिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस साइट का कुछ हिस्सा व्यापारिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जाएगा। पेट्रोल पंप पालिसी के तहत जो साइट अलाट की गई है, उसके कुल रकबे का पच्चीस फीसदी रकबा व्यापारिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जाएगा। साइट पर पेट्रोल/डीजल पंप/गैस स्टेशन/सीएनजी स्टेशन अलॉट करने के लिए बनाई गई नई पालिसी अनुसार यह साइट अब फ्री होल्ड आधार अलॉट की जाएगी जबकि पहले इस किस्म की साइट पंद्रह साल के समय के लिए लीज होल्ड आधार पर अलाट की जाती थी। हालांकि गमाडा ने साफ किया है कि साइट की अलाटमेंट के बाद तीन साल में पेट्रोल पंप चालू करना होगा।
अन्य अथारिटीज ने इतनी कमाई की
इस महीने की गई प्रॉपर्टी की नीलामी से विभाग ने कुल 39.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। पुडा ने 4.44 करोड़ रुपये, गमाडा ने 23.75 करोड़ रुपये, गलाडा ने 3.67 करोड़, बीडीए ने 4.93 करोड़, पीडीए ने 2.55 करोड़, एडीए ने 57.49 करोड़ का राजस्व हासिल किया है।