{"_id":"5eebd5238ebc3e43211c8aef","slug":"son-of-congress-leader-firing-on-friends-with-father-s-revolver-mohali-news-pkl3786032195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता के बेटे ने पिता की रिवाल्वर से दोस्तों पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेता के बेटे ने पिता की रिवाल्वर से दोस्तों पर की फायरिंग
विज्ञापन
मोहाली। गांव सिआऊ में बुधवार देर रात नशे में धुत्त एक युवक ने अपने ही दोस्त पर पिता की रिवाल्वर से गोली चला दी। इसके बाद वहां से फरार हो गया। युवक की छाती और टांग में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में घायल का इलाज चल रहा है।
इस वारदात में दोस्त की रिवाल्वर से गोली लगने से घायल हुए जगदीप सिंह को उसके परिवार ने तुरंत सेक्टर-32 जीएमसीएच में भरती करवाया है। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी युवक की पहचान दविंदर सिर्फ उर्फ दमनी निवासी मनौली के रूप में हुई है। वह इलाके के एक कांग्रेसी नेता और ब्लाक समिति के सदस्य का बेटा बताया जा रहा है। घायल युवक के परिवार की शिकायत पर सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है और जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
घायल युवक के परिवार ने बताया कि बुधवार शाम को उनका बेटा जगदीप सिंह अपने घर पर टीवी देख रहा था। इस दौरान रात करीब 10 बजे उसका दोस्त दमनी उनके घर आया। इस दौरान वह नशे में धुत्त था। वह जगदीप को आवाजें लगाकर बोल रहा था कि बाहर आ नहीं तो गोली मार दूंगा। इसके बाद नशे में धुत दमनी जगदीप को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया।
विज्ञापन
इसके बाद एयरोसिटी रोड पर रास्ते में पेट्रोल पंप पर दमनी ने गाड़ी रोक ली। यहां पर दोनों में आपस में झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि दमनी ने अपने पिता गुरदीप सिंह की लाइसेंसी .12 बोर रिवाल्वर से जगदीप पर फायर कर दिया। पहली गोली जगदीप की छाती पर और दूसरी टांग में लगी। इससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। घायल जगदीप ने अपने भाई गुरविन्द्र सिंह को फोन करके गोली लगने की जानकारी दी। इस पर जगदीप के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वह घायल जगदीप को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ ले गए। परिवार की शिकायत पर थाना सोहाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दोनों गहरे दोस्त, इकट्ठे खाते थे खाना
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दमनी और घायल जगदीप दोनों ही दोस्त हैं। कुछ साल पहले ही दोनों ने 12वीं की थी। अब दोनों ही बेरोजगार हैं। हालांकि दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। किसी भी शादी-विवाह में दोनों इकट्ठे जाते थे। लेकिन इस वारदात से किसी को समझ नहीं आ रहा दोनों में आपस में झगड़ा क्यों हुआ। इस मामले की पूरे इलाके में चर्चा है।