फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Some shopkeepers opened shops, demonstrating rules

नियम तोड़कर कुछ दुकानदारों ने खोली दुकानें, प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Some shopkeepers opened shops, demonstrating rules
कुराली। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से बाजार में दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम शुरू किया गया है। इसके लिए दुकानों पर निशान भी लगाए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने नियम की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी दुकानें खोली। यह देख कर नियम के मुताबिक अपनी दुकानें बंद रखने वाले दुकानदारों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने नगर काउंसिल दफ्तर पर पहुंच कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑड-ईवन सिस्टम का नियम सभी दुकानदारों पर लागू करवाया जाना चाहिए। बता दें कि बीते सोमवार को काउंसिल की ओर से दुकानों पर ऑड-ईवन नंबर के पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन दुकानदारों ने इन आदेशों को अनदेखा करते हुए मोरिंडा रोड, सिसवां रोड, चंडीगढ़ रोड और रोपड़ रोड सहित शहर की सब्जी मंडी में सभी दुकानें खुली रखी।
विज्ञापन

वहीं नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दुकानदारों के खिलाफ रोष में आए मेन बाजार के दुकानदारों ने नगर काउंसिल दफ्तर के आगे पहुंच कर कार्यसाधक अधिकारी से संपर्क करना चाहा। लेकिन दुकानदारों को उनसे नहीं मिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गोपाल चंद सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि मेन बाजार में सभी दुकानदारों ने नियमों का पालन कर अपनी दुकानें बंद रखी। जबकि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुली रखी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर सही ढंग से नियम लागू करवाने की मांग की है।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंधी नगर काउंसिल के कार्यसाधक अधिकारी वीके जैन ने बताया कि उन्होंने दुकानों के आगे ऑड-ईवन नंबर लगा दिए हैं। अगर अब दुकानदार इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो इस संबंधी कानूनी कार्रवाई पुलिस करेगी। वहीं एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed