फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Soldier came for matchmaking, died in an accident

Mohali News: मंगनी के लिए आया था सैनिक, हादसे में चली गई जान

Sun, 26 Feb 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Soldier came for matchmaking, died in an accident
कुराली। मंगनी के लिए घर आए एक सैनिक की सिसवां मार्ग पर गांव फतेहगढ़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी के चालक रणधीर सिंह निवासी चटौली के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सौदागर सिंह (28) निवासी गांव वनमाजरा अपनी सगाई के लिए घर आया था। 24 फरवरी को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था कि सिसवां मार्ग के गांव फतेहगढ़ के पास उसे किसी का फोन आया। जैसे ही वह फोन सुनने के लिए रुका तो पीछे से आ रही टाटा सफारी ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया परंतु सौदागर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सौदागर सिंह की ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी। वह कुछ दिन पहले ही मंगनी के लिए घर आया था। वह घर में सबसे बड़ा था। उनका एक भाई और बहन है। फौजी सौदागर सिंह की मौत की खबर सुनकर गांव वनमाजरा में शोक की लहर दौड़ गई। छोटी सी उम्र में हुई मौत की खबर सुनकर उसके फौजी दोस्त भी गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed