फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   So far 1,11,460 metric tonnes of wheat has been procured in the district

Mohali News: जिले में अब तक 1,11,460 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

Sat, 29 Apr 2023 01:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 29 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
So far 1,11,460 metric tonnes of wheat has been procured in the district
जिले में अब तक 1,11,460 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
विज्ञापन

किसानों को उनकी फसल को करीब 201 करोड़ रुपये का किया गया है भुगतान : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। अब तक जिले भर की मंडियों में 1,11,560 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है और इसमें से 1,11,460 मीट्रिक टन गेहूं की विभिन्न खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद की जा चुकी है। वहीं, किसानों को अब तक करीब 201 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
डीसी आशिका जैन ने बताया कि पनग्रेन ने 28,387 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 23,812 मीट्रिक टन, पनसप ने 20,520 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन ने 16,975 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 9,756 मीट्रिक टन और निजी कंपनियों ने 12,010 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसलों की खरीद के साथ-साथ अब तक 63,426 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है। पंजाब सरकार किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई फसल का एक-एक दाना खरीद रही है और किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सूखी फसलें मंडियों में लाएं और कोविड-19 से संबंधित सुरक्षा सावधानियों का पालन करें।
विज्ञापन

बॉक्स
मंडी में झाड़-फूस उठाने का नहीं दिया ठेका
पंजाब मंडी बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल ने आम लोगों को जागरूक करने के लिए जानकारी दी है कि पंजाब मंडी बोर्ड ने साल 2023-24 के दौरान मंडियों से गेहूं की फसल कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई को लेकर न तो झाड़-फूस उठाने का कोई नया ठेका दिया गया है और न ही किसी व्यक्ति विशेष को कोई अधिकार दिया है। इस संबंधी लोग किसी भी तरह की अनौपचारिक जानकारी पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed