फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smuggler escaped from outside the court by pushing the police

अदालत के बाहर पुलिस को धक्का देकर नशा तस्कर फरार

Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggler escaped from outside the court by pushing the police
मोहाली। जिला अदालत के बाहर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब अदालत में पेशी के बाद स्पेशल टास्क फोर्स की टीम दो तस्करों को वापस थाने लेकर आ रही थी। इस दौरान दोनों तस्कर एसटीएफ के जवानों को धक्का देकर फरार हो गए। इस दौरान एक तस्कर को एसटीएफ के मुलाजिमों ने दबोच लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है। एसटीएफ रूपनगर रेंज के एआईजी हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्होंने भागने वाले आरोपी के खिलाफ सोहाना थाने में शिकायत दे दी है। जल्दी ही आरोपी पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को एसटीएफ की टीम ने खरड़ स्थित गोपाल स्वीट्स के पास से दो नशा तस्करों को 120 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। उनके पास से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बलराम व सतीश के रूप में हुई थी। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को आरोपियों को एसटीएफ की तरफ से अदालत में पेश किया गया। इस दौरान जब आरोपियों को पेश एसटीएफ की टीम अदालत के बाहर पहुंची थी। इस दौरान दोनों एसटीएफ के जवानों को धक्का देकर फरार हो गए। इस दौरान बलराम नाम का आरोपी फरार हो गया जबकि सतीश नाम के आरोपी को एसटीएफ ने दबोच लिया। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागने के कई मामले आ चुके हैं सामने
जानकारी के मुताबिक यह पहला मौका नहीं है, जब आरोपी पेशी से लौटते समय भागे हैं। कुछ समय पहले एक नामी इमिग्रेशन कंपनी का मालिक गिरफ्तार किया था। वह भी पेशी के बाद गया था। बलौंगी थाने से भी दो नशा तस्कर भाग चुके हैं। इसके अलावा गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई भी एक बार पेशी के दौरान रोपड़ पुलिस की कस्टडी से भाग गया था। उस समय चार पुलिस वालों पर केस दर्ज हुआ था। साथ ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में गैंगस्टर को सजा तक हो चुकी है। इसके अलावा डेराबस्सी अदालत के बाहर भी एक तस्कर भागने की कोशिश कर चुका है जबकि खरड़ अदालत में भी इस तरह एक आरोपी ने भागने की असफल कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed