{"_id":"61f45030da0fcc5ba71e1ead","slug":"smart-meters-become-a-disaster-for-people-equipment-getting-damaged-mohali-news-pkl4404876168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के लिए आफत बने स्मार्ट मीटर, खराब हो रहे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के लिए आफत बने स्मार्ट मीटर, खराब हो रहे उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। बिजली विभाग की ओर से बिना बताए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए आफत बनने लगे हैं। क्योंकि इन्हें लगाते समय ठेकेदार के मुलाजिम नियमों को ताक पर रख रहे हैं और इससे लोगों के उपकरण जल रहे हैं। साथ ही लोगों के बिजली बिल भी ज्यादा आ रहे हैं। इससे लोगों को आफत झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-70 में सामने आया है। जब विभाग के ठेकेदार के कर्मचारियों की ओर से बिजली की सप्लाई बिना बंद किए और लोगों की सहमति लिए बिना ही मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
इस मौके पर ठेकेदार के कर्मचारी की गलती से एक मीटर भी जल गया और इससे इलाका निवासियों ने गुस्से में आकर ठेकेदार के कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। सेक्टर 70 निवासी जसप्रीत कौर ने बताया कि बिजली का मीटर जलने से उनके घर के अंदर सीपीओ और छोटा सामान भी जल गया है। इस मौके पर मौजूद कोठी नंबर 36 की निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उनके घर में लगा चार्जर और अन्य छोटा सामान भी जल गया है। जब मीटर बदलने का काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी जगतार सिंह से बात की तो उसने बताया कि उसकी गलती है कि उसने बिजली बंद किए बिना ही मीटर बदलने शुरू कर दिए थे।
दूसरी और इन कर्मचारियों के पास कोई शिनाख्ती कार्ड भी नहीं था। ठेकेदार उमाकांत ने बताया कि मीटर बदलने का काम उसकी ओर से ही करवाया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार इस बात का जवाब नहीं दे सका कि उपभोक्ताओं से बिना बताए वो मीटर कैसे बदल सकता है। इस मौके पर मौजूद किसान नेता नच्छतर सिंह बैदवान ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से इस तरीके से बिजली उपभोक्ताओं के साथ धक्केशाही की जा रही है और पावरकॉम की मर्जी और जानकारी के बिना ही उसके मीटर से छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है।